
बीजेपी के राष्ट्रिय सह संगठन मंत्री बोले की किसी की तस्वीर के साथ गलत सलूक ना हो लेकिन मान्यता उन्हें मिले जिन्होंने देश के लिए काम किया हो
Anchor– भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने आज ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत हरदोई के पचकोहरा ग्राम में रात्रि चौपाल में शामिल हुए। यहां उन्होंने अलीगढ़ विश्वविद्यालय में लगी जिन्ना की तस्वीर को लेकर कहां की सलूक किसी के साथ गलत नहीं करना चाहिए लेकिन जिन्होंने देश के लिए काम किया है मान्यता उन्हीं को मिलनी चाहिए देश विरोधी लोगों को मान्यता नहीं मिलनी चाहिए। वहीं उन्होंने बेसिक शिक्षा मंत्री के बयान को लेकर उन्हें नसीहत देते हुए कहा गांव में अगर मच्छर हैं तो मच्छरों को भी सहन करना पड़ेगा और गांव में प्रसन्नता के साथ रहना चाहिए। वहीं उन्होंने कैराना उपचुनाव में बीजेपी की जीत का भी दावा किया।
Vo–1– भारतीय जनता पार्टी के ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने आज हरदोई जिले की पचकोहरा ग्राम में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को जाना। गांव के ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से लाइट ना होने के कारण जनरेटर से चल रहे पंखे के बीच में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से गिरे भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने जब सवाल किया गया –सवाल –पाकिस्तान के कायदे आजम की फोटो को लेकर विवाद चल रहा है कैसा सलूक करना चाहिए– इस पर उन्होंने कहा उत्तर — सलूक तो किसी के साथ गलत नहीं करना चाहिए लेकिन देश के लिए जिन्होंने काम किया है मान्यता उसी को मिलनी चाहिए जो देश विरोधी हैं उनको मान्यता नहीं मिलनी चाहिए उन्होंने कहा कि आडवाणी जी ने मान्यता नहीं दी थी उन्होंने उनके विभाजन से पहले के विषय को रखा था स्टेटमेंट में वह मान्यता नहीं थी उन्होंने कहा कि फोटो के बारे में सबको मालूम है वैधानिक प्रक्रिया उसके बारे में विचार होनी चाहिए कोई गलत सलूक करने की आवश्यकता नहीं है।
Vo–2– भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने यूपी की बेसिक शिक्षा मंत्री के बयान की दलितों के यहाँ जाते हैं मच्छर काटते हैं फिर भी जाना पड़ता है इस सवाल पर उन्होंने सभी को नसीहत देते हुए कहा उत्तर –पड़ता है यह शब्द ठीक नहीं है अगर गांव में स्वाभाविक रूप से मच्छर है तो मच्चर को भी सहन करना पड़ेगा हमने ग्रामजीवन को अनुभव करना है तो गांव के जीवन में जैसी स्थिति हो उसी में रहना चाहिए और प्रसन्नता के साथ रहना चाहिए
Vo–3– भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने कैराना में बीजेपी की जीत का दावा किया जब उनसे सवाल किया गया –सवाल –बीएसपी एसपी और रालोद तीनों मिलकर चुनाव लड़ेंगे और एलायंस होंगे क्या रिएक्शन है इस पर उन्होंने कहा –उत्तर –कैराना में हम लोग 50 .56 परसेंट वोट लेकर 2014 में जीते थे हमारा वोट 50% से ऊपर था यह सब एकत्रित भी हो जाएंगे तो भी हम अपने वोट के आधार पर जीतेंगे।
विजुलस —गांव में बैठे हुए ,लोगो के साथ बैठे हुए ,गांव में चलता हुआ पंखा ,एक बीजेपी कार्यकर्ता के यहाँ खाना खाते हुए
बाईट — शिवप्रकाश राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भाजपा
hdi 5 april shivprakash visual-5
hdi 5 april shiv prakash on kairana-4
hdi 5 april shivprakash on jinna-1