
नई दिल्ली. IPL में आज का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाना है. कोलकाता के ईडन गार्डन पर खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने कमर कस ली है.
लेकिन, इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ट्विटर पर बुरी तरीके से ट्रोल हुई हैं. खास बात ये है कि धोनी की टीम की इस खिंचाई की वजह बने हैं सचिन तेंदुलकर. दरअसल, हुआ ये कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ऑफिशिएल ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना साथ-साथ हैं.
Ramesh and Suresh 😍#whistlepodu pic.twitter.com/MIPjSmb88g
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 29, 2018
ये तस्वीर पुणे में खेले मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच का है जिसका कैप्शन CSK ने रमेश एंड सुरेश डाला है. बता दें कि सचिन तेंदुलकर का पूरा नाम सचिन रमेश तेंदुलकर है. रमेश तेंदुलकर उनके पिता थे. जबकि रमेश और सुरेश टीवी पर आने वाले एक फेमस विज्ञापन के दो अहम किरदार हैं. CSK ने ये कैप्शन वहीं से दिया है. बस इसी को लेकर सचिन के दीवाने फैंस ने CSK की खिंचाई कर दी है. सचिन के कुछ फैंस ने उन्हें इस पोस्ट को डिलीट करने या इसका कैप्शन बदलने की नसीहत दी तो किसी ने कहा कि CSK जैसी टीम से ये उम्मीद नहीं थी.
Shame on you CSK,that was not expected from you.Learn to respect others.He is legend of cricket.
— Pratik Labhshetwar (@pratikpl) May 2, 2018
Change the Caption ASAP….You should not insult God of Cricket just to make your posts Viral..@ChennaiIPL
— Ajit C Jawale (@AjitCJawale) May 1, 2018
Making fun of Sachin sir's father name is just so incredibly disrespectful, shameful and cheapest act from @ChennaiIPL have some respect for a legend @sachin_rt
— Rishi Karjekar 🇮🇳 (@Rishii_K) April 30, 2018
This is so unprofessional.. delete this post.
— Paresh Dabir (@pd_247) May 2, 2018
This is not cool….
— sairaj shinde (@sairajshinde10) May 1, 2018
चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सचिन के फैंस के इस गुस्से से साफ है कि भले ही मास्टर ब्लास्टर ने अपना बल्ला टांग दिया हो लेकिन इससे उनके चाहने वालों में कोई कमी नहीं आई है. वो अब कई भारतीयों के दिलों की धड़कन है. यही वजह है कि चेन्नई सुपरकिंग्स के एक छोटे कैप्शन पर भी उन्होंने बवाल मचाते हुए उनकी जमकर टांग खिंचाई की है.