अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी करने वाले किशोर को 23 साल की सजा

अमेरिका के एक स्कूल में गोलीबारी करने के लिए किशोर को 23 साल कैद की सजा अमेरिका के ओहियो के एक हाई स्कूल में गोलीबारी करने के दोषी पाए गए एक किशोर को अमेरिका की एक अदालत ने 23 साल कैद की सजा सुनाई. जनवरी 2017 में हुई इस घटना में घायल हुए लोगन कोले और अन्य ने घटना का पूरा ब्यौरा एक बार फिर अदालत के सामने दोहराया और शैंपेन काउंटी के जज से गोली चलाने वाले एले सेरना को अधिकतम सजा सुनाने की अपील की.

जज ने चश्मदीदों और घटना से प्रभावित हुए बच्चों की गवाही के आधार पर ओहियो के वेस्ट लिबर्टी सलेम हाई स्कूल में हुई इस गोलीबारी के मामले में 18 वर्षीय सेरना को 23 साल के कैद की सजा सुनाई. बचाव पक्ष के वकील डेनिस लीबरमैन ने सेरेना के इस कदम के पीछे उसकी मानसिक बीमारी को वजह बताया.

अधिवक्ता ने दलील दी कि उस वक्त 17 वर्ष के सेरना का मानना था कि वह देवता के आदेशों का पालन कर रहा था. इस वजह से उसने बाथरूम और स्कूल की क्लासेस में बंदूक से गोलियां चलाई थी.सेरना ने अदालत को बताया कि इसके पीछे कोई खास मकसद या वजह नहीं थी. लीबरमैन ने कहा कि वो इस बात से बेहद निराश हैं कि सजा सुनाते वक्त सेरना की मानसिक हालत पर ज्यादा गौर नहीं किया गया जबकि साइकोलॉजिस्ट ने पता लगाया था कि वो डिप्रेशन की एक बड़ी बीमारी से पीड़ित था.

E-Paper