नक्‍सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में विस्फोटक व राइफल बरामद

बिहार के औरंगाबाद जिले में नक्‍सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई। औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना के केलकही पहाड़ी से पुलिस ने मंगलवार को शक्तिशाली आईईडी बम, राइफल, कोडेक्स वायर, वर्दी एवं अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस को यह सफलता सर्च आपरेशन के दौरान मिली है।

एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की नियत से पहाड़ पर एकत्रित हुए थे। एसएसबी 29वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली की पहाड़ी के समीप नक्सलियों का हथियार छुपा कर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर टीम सर्च अभियान में लग गयी। इस दौरान खोजी कुत्ते का सहारा भी लिया गया।

सर्च के दौरान ढेलकाही पहाड़ी से दो किलो का एक आइइडी बम, एक बंदूक, तीन नक्सली वर्दी, बेल्ट और  विस्फोटक तार बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों ने बम रखा था और वो फिराक में थे कि कब हमला किया जाए। नक्सलियों के मंसूबे पुलिस ने नाकाम  नाकाम कर दिया है। 

E-Paper