Haqeeqat Today

ISRO ने गगनयान क्रू मॉड्यूल के पैराशूट का किया सफल परीक्षण
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज बुधवार, 8 जुलाई को गगनयान क्रू मॉड्यूल के लिए मुख्य पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण कर लिया है।

मध्य प्रदेश के श्योपुर में एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ADRDE) ड्रॉप जोन में यह परीक्षण किया गया। इस सफल परीक्षण के साथ भारत ने पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

ISRO ने गगनयान क्रू मॉड्यूल का किया सफल परीक्षण

ISRO ने मिशन के सफल परीक्षण के बाद बयान जारी करते हुए कहा, ‘इस परीक्षण का मकसद पहले बिना क्रू वाले गगनयान G1 मिशन के दौरान ज्यादा से ज्यादा संभावित लोड की स्थिति में मुख्य पैराशूट की मजबूती और डिजाइन मार्जिन को परखना था।’

परीक्षण के दौरान, भारतीय वायु सेना के IL-76 विमान से 2.5 किलोमीटर की ऊंचाई से एक नकली असेंबली को गिराया गया, जिसमें एक मुख्य पैराशूट और एक डमी पेलोड शामिल था।

इसे गिराने के बाद, असेंबली को स्थिर करने और नीचे आने की गति को काफी कम करने के लिए एक ‘ड्रोग’ पैराशूट खोला गया। इसके बाद मुख्य पैराशूट खोला गया, जिससे पेलोड सुरक्षित गति (टर्मिनल वेलोसिटी) के साथ नीचे उतरा।

पैराशूट सिस्टम की हुई चेकिंग

ISRO ने बताया, IMAT-05 के सफल समापन से पहले बिना क्रू वाले गगनयान मिशन (G1) के लिए मुख्य पैराशूट सिस्टम के प्रदर्शन और उसके सही काम करने से भरोसा मिलता है।’

इसरो ने आगे बताया, ‘यह गगनयान मिशन के लिए अहम मुख्य पैराशूट को परखने के लिए इंटीग्रेटेड मेन पैराशूट एयरड्रॉप टेस्ट (IMAT) की सीरीज का पांचवां परीक्षण है।’

गगनयान क्रू मॉड्यूल में पैराशूट सिस्टम लगा है जिसमें चार अलग-अलग तरह के 10 पैराशूट हैं। हर पैराशूट को मॉड्यूल के नीचे उतरने के दौरान एक खास काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

गगनयान क्रू मॉड्यूल में पैराशूट सिस्टम में दो ‘एपेक्स कवर सेपरेशन’ पैराशूट शामिल हैं। ये पैराशूट सुरक्षात्मक एपेक्स कवर को अलग करते हैं जो पैराशूट कंपार्टमेंट को वायुमंडल में दोबारा प्रवेश के दौरान पैदा होने वाली तेज गर्मी से बचाता है।

इस पैराशूट सिस्टम में नीचे उतरते मॉड्यूल को स्थिर करने और उसकी स्पीड को कम करने के लिए दो ‘ड्रोग’ पैराशूट भी हैं। साथ ही, तीन ‘पायलट’ पैराशूट हैं जो नीचे उतरने के आखिरी चरण के लिए तीन मुख्य पैराशूट को अलग से बाहर निकालते और खोलते हैं।

The post ISRO ने गगनयान क्रू मॉड्यूल के पैराशूट का किया सफल परीक्षण appeared first on Haqeeqat Today.

बिहार JDU की नई टीम का ऐलान, उमेश कुशवाहा ने जारी की पदाधिकारियों की लिस्ट
जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार में संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को अपनी नई प्रदेश टीम की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में नए पदाधिकारियों के नाम जारी किए।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 प्रदेश महासचिव, 74 प्रदेश सचिव और नौ प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। जदयू ने विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार और ललन सर्राफ पर एक बार फिर भरोसा जताया है। कुमार को मुख्य प्रवक्ता जबकि सर्राफ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने कहा कि संगठन के विस्तार का उद्देश्य राज्य में उसकी सक्रियता बढ़ाना तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करना है।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि नयी टीम का गठन संगठन को अधिक सक्रिय, प्रभावी और जनसंपर्क के लिहाज से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में 12 प्रदेश उपाध्यक्षों की नियुक्ति संगठन के शीर्ष नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं, 38 प्रदेश महासचिवों और 74 प्रदेश सचिवों को जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने संगठनात्मक कार्यों का व्यापक आवंटन किया है, जिससे गतिविधियों के विस्तार और उनकी निगरानी दोनों को गति मिलने की उम्मीद है।

The post बिहार JDU की नई टीम का ऐलान, उमेश कुशवाहा ने जारी की पदाधिकारियों की लिस्ट appeared first on Haqeeqat Today.

चुनावी व संगठनात्मक रणनीति का मंत्र देंगे केसी वेणुगोपाल, आज दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे दून
उत्तराखंड में आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने के लिए कांग्रेस संगठन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल दो दिवसीय दौरे पर देहरादून में नेताओं और विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल आज बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। इस दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी व संगठनात्मक रणनीति का मंत्र देंगे।

पहली बार उत्तराखंड आ रहे राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल के दौरे से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके दौरे के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनका यह दौरा उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों व संगठनात्मक रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नौ व दस जुलाई तक राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों के साथ लगातार बैठक करेंगे।

इसके साथ ही जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पेपर लीक प्रकरण को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान छात्रों की गूंज, संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल नौ जुलाई को देहरादून पहुंचेंगे। पार्टी नेताओं के साथ की संगठनात्मक मुद्दों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही आगामी चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय महासचिव के दौरे से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार होगा।

The post चुनावी व संगठनात्मक रणनीति का मंत्र देंगे केसी वेणुगोपाल, आज दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे दून appeared first on Haqeeqat Today.

भारी बारिश का अलर्ट, उत्तरकाशी में पांच गांवों का संपर्क संकट
उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट पर है। लगातार बारिश का असर सड़क संपर्क पर भी दिखने लगा है। उत्तरकाशी में पांच गांवों का संपर्क संकट में है, जबकि प्रदेशभर में चार राज्य मार्ग समेत 70 सड़कें बंद होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

मानसून की शुरुआत के साथ ही मोरी विकासखंड की बड़ासु पट्टी के पांच दूरस्थ गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सांकरी-गंगाड़-ओसला मोटर मार्ग पर हलारा और पूर्ति नालों में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों का विकासखंड मुख्यालय से संपर्क प्रभावित होने लगा है। उफनते नालों के बीच लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। दोपहिया वाहनों को पार कराने के लिए पांच से दस लोगों की मदद लेनी पड़ रही है, जबकि बड़े वाहनों और पैदल राहगीरों के लिए भी खतरा बना हुआ है।

स्थानीय निवासी नौनियाल राणा, जनक रावत, जयचंद राणा और वरदान सिंह ने बताया कि हर वर्ष मानसून शुरू होते ही पवाणी, ओसला, गंगाड़, ढाटमीर और तालुका गांवों का संपर्क प्रभावित हो जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्ति और हलारा खड्ड बरसात में उफान पर आ जाते हैं, जिससे आवाजाही जोखिम भरी हो जाती है। कई बार एक वाहन को निकालने के लिए दस से अधिक लोगों की मदद लेनी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद हादसे का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समय क्षेत्र में सेब, राजमा और चौलाई जैसी फसलों की निकासी का समय है। यदि अभी से ऐसी स्थिति बनी हुई है तो बारिश बढ़ने पर पांचों गांवों का संपर्क पूरी तरह से मोरी विकासखंड मुख्यालय और अन्य क्षेत्रों से कट सकता है। उनका कहना है कि खड्डों पर पुल और वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग कई बार पीएमजीएसवाई से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पीएमजीएसवाई को सुरक्षा के साथ आवाजाही सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मानसून के दौरान जरूरत पड़ने पर आपदा मद से वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने को भी कहा गया है।

कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, प्रशासन अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल प्रदेश के कई जनपदों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अत्यंत तेज वर्षा के दौर की संभावना व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक एहतियाती एवं सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, राहत- बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने, सड़क मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला सूचना अधिकारियों को मौसम संबंधी चेतावनी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से मौसम विभाग की जारी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

चार राज्य मार्ग समेत 70 मार्ग बंद

प्रदेश में चार राज्यमार्ग 70 मार्ग बंद है। एसईओसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें सबसे अधिक मार्ग देहरादून और पिथौरागढ़ जिले में 14-14 बंद है। देहरादून जिले में तीन राज्यमार्ग बंद है। चमोली में 10, पौड़ी और टिहरी में आठ- आठ, बागेश्वर छह, रुद्रप्रयाग चार और चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल में दो-दो मार्ग बंद है।

The post भारी बारिश का अलर्ट, उत्तरकाशी में पांच गांवों का संपर्क संकट appeared first on Haqeeqat Today.

धर्मनगरी में सीएम योगी: कामदगिरि की परिक्रमा की, मांगा जनकल्याण का आशीष
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय चित्रकूट दौरे के दूसरे दिन भगवान कामतानाथ और हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाई और परिक्रमा पथ पर मौजूद बच्चों व पशुओं के प्रति अपना स्नेह प्रकट करते हुए जनसेवा का उदाहरण पेश किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को धर्मनगरी चित्रकूट में भगवान कामतानाथ और बरहा के पवनपुत्र हनुमान जी के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और बाद में कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा भी लगाई। इस दौरान उनके साथ साधु-संत, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

पूरे माहौल में जय श्रीराम और जय कामता नाथ के जयकारे गूंजते रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह छह बजे सर्किट हाउस से अपने काफिले के साथ बरहा के हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने धरती को प्रणाम कर परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा पथ पर धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने जगह-जगह बंदरों को केला और चने खिलाए।

सीएम योगी ने विशेष पूजन-अर्चन किया

साथ ही, उन्होंने परिक्रमा पथ पर मौजूद बच्चों को चॉकलेट और टॉफियां भी वितरित कीं। यह जनसेवा का भाव उनके दौरे की एक महत्वपूर्ण झलक रहा। कामतानाथ मंदिर में पूजन-अर्चन और आशीर्वाद : भगवान कामतानाथ मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष पूजन-अर्चन किया और आरती उतारकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद, वे अपनी परिक्रमा के अगले पड़ाव की ओर बढ़ गए।

परिक्रमा का समापन और अंतिम आरती

मुख्यमंत्री की परिक्रमा का अंतिम पड़ाव बरहा के हनुमान मंदिर था, जहां उन्होंने अपनी परिक्रमा पूरी की। समापन पर, उन्होंने यहां भी हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। इस प्रकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्रकूट दौरा धार्मिक अनुष्ठानों और जन सेवा के भाव से परिपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर डॉ. विपिन विराट जी महाराज, कामदगिरि वार्ड के पार्षद अरुण त्रिपाठी, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व सांसद आर.के. पटेल, भैरव प्रसाद मिश्रा तथा पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहे, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुख्यमंत्री के दर्शन के लिए परिक्रमा मार्ग पर उपस्थित रहे।

The post धर्मनगरी में सीएम योगी: कामदगिरि की परिक्रमा की, मांगा जनकल्याण का आशीष appeared first on Haqeeqat Today.

सीएम योगी ने विकास का बताया विजन, बोले- चित्रकूट अब निवेश का केंद्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को धर्मनगरी के दौरे में चित्रकूट के कायाकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट की पहचान कभी भय और दहशत से जुड़ी थी। अब यह क्षेत्र निवेश का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि चित्रकूट का अतीत भय और असुरक्षा के माहौल से जुड़ा रहा है। अब समय बदल गया है।

सरकार की नीतियों और विकासोन्मुख दृष्टिकोण के कारण यह क्षेत्र निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन गया है। यह परिवर्तन आर्थिक प्रगति का प्रतीक है। यह क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक छवि को भी निखार रहा है। मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी नदी के घाटों के सुंदरीकरण की आवश्यकता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि इन पवित्र घाटों को सुंदर और सुलभ बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। यह धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा। यह स्थानीय लोगों के लिए भी एक सुखद अनुभव प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने राजापुर और वाल्मीकि आश्रम जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के समग्र विकास की योजना का भी उल्लेख किया। सरकार चित्रकूट को संस्कृति, आध्यात्मिकता और आधुनिक विकास के संगम के रूप में विकसित करना चाहती है।

951 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दे गए सीएम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को चित्रकूट में 951 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर 394.70 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जबकि 556.18 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की। सदर विधानसभा क्षेत्र में 180.62 करोड़ रुपये की लागत से 22 कार्यों का लोकार्पण हुआ। मानिकपुर क्षेत्र में 214.07 करोड़ रुपये के 27 कार्य पूरे किए गए। इसके अतिरिक्त, 211.86 करोड़ रुपये की लागत से 31 कार्यों का शिलान्यास किया गया। 344.32 करोड़ रुपये की लागत से 44 अन्य कार्यों का भी शिलान्यास हुआ।

मानिकपुर में 15.40 करोड़ रुपये की लागत से नवीन संकेत जूनियर हाईस्कूल विद्यालय भवन का लोकार्पण हुआ। यह दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। मऊ से कौशांबी के मवई के बीच यमुना नदी पर 144 करोड़ रुपये का पुल भी लोकार्पित किया गया। सरधुवा थाना भवन और रूर्बन उद्यमिता प्रशिक्षण विकास केंद्र का भी लोकार्पण हुआ।

शिलान्यास की गई परियोजनाओं में कर्वी बूढ़ा सेमरवार राजापुर सड़क चौड़ीकरण शामिल है। परिक्रमा मार्ग के रामायण दर्शन केंद्र का नवनिर्माण भी होगा। गुंता नदी पर पुल निर्माण और छह पुल-पुलिया की मरम्मत भी प्रस्तावित है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये परियोजनाएं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी। इन परियोजनाओं से चित्रकूट की कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना में सुधार होगा।

The post सीएम योगी ने विकास का बताया विजन, बोले- चित्रकूट अब निवेश का केंद्र appeared first on Haqeeqat Today.

इस सावन महादेव की करें पंचमुखी बेलपत्र से पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना
सावन का महीना शुरु होने वाला है। ऐसे में भगवान शिव जिन्हें भोले भंडारी कहते हैं, जिनकी पूजा में किसी खास चीज की जरूरत नहीं होती, उन्हें आप पंचमुखी बेलपत्र को चढ़ाकर खुश कर सकते हैं। शंकर जी की पूजा में बेलपत्र काफी शुभ माना जाता है। साथ ही इसे शिवलिंग पर अर्पित करने के कई सारे लाभ भी मिलते हैं। आइए, जानते हैं कि पंचमुखी बेलपत्र क्या है और इसे शिवलिंग पर अर्पित करने की सही विधि क्या है?

क्या है पंचमुखी बेलपत्र?

तीन पत्तियों वाले बेलपत्र को तो आपने देखा होगा, लेकिन पंचमुखी बेलपत्र भी बेहद खास होता है। इसमें एक ही डंठल पर प्राकृतिक रूप से पांच पत्तियां लगी होती है। इसलिए इसका मिलना भी थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। अगर यह कहीं भी प्राप्त होता है, तो इसका अर्थ होता है कि आपने भगवान शिव को पा लिया है। आपको बता दें कि इसका उल्लेख आपको शिव पुराण और अन्य ग्रंथों में भी मिलता है।

पंचमुखी बेलपत्र का क्या होता है मतलब?

जैसे तीन पत्तों वाले बेलपत्र का अर्थ होता है ब्रह्मा, विष्णु और महेश। वहीं पंचमुखी बेलपत्र की पत्तियों का मतलब होता है भगवान शिव के पांच मुख जैसे सद्योजात, वामदेव, अघोर, तत्पुरुष और ईशान का स्वरूप। ऐसा कहा जाता है कि जिस भी व्यक्ति को यह बेलपत्र प्राप्त होता है और वो इसे शिवलिंग पर अर्पित करता है, तो उसके ऊपर हमेशा भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मनोकामना भी पूर्ण होती है।

शिवलिंग पर पंचमुखी बेलपत्र कैसे करें अर्पित?

पंचमुखी बेलपत्र को शिवलिंग पर अर्पित करते समय इन बातों का रखें ध्यान।

सबसे पहले बेलपत्र को पानी से साफ करें।

इस बात का ध्यान रखें कि बेलपत्र खंडित न हो।

पंचमुखी बेलपत्र की पांचों पत्तियों पर अनामिका उंगली से ओम नमः शिवाय लिखें।

इसके बाद आप इसे शिवलिंग पर अर्पित करें।

पंचमुखी बेलपत्र को अर्पित करते समय इसे दोनों हाथों से पकड़कर पूरी श्रद्धा के साथ शिवलिंग के ऊपर रखें।

बेलपत्र अर्पित करते समय मन ही मन “ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्” या पंचाक्षरी मंत्र “ॐ नमः शिवाय” का उच्चारण अवश्य करें।

The post इस सावन महादेव की करें पंचमुखी बेलपत्र से पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना appeared first on Haqeeqat Today.

9 जुलाई 2026 का राशिफल
मेष राशि

आज का दिन आपको सतर्कता और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। आपके आसपास कुछ ऐसे लोग सक्रिय रह सकते हैं जो आपकी योजनाओं में रुकावट डालने की कोशिश करें, इसलिए अपने हर कदम को सोच-समझकर उठाना ही बेहतर रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। संतान के भविष्य और करियर को लेकर आप गंभीरता से विचार करेंगे और कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों के चेहरों पर मुस्कान देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, रुका हुआ या उधार दिया गया धन वापस मिलने से बड़ी राहत महसूस हो सकती है।

वृषभ राशि

आज आपका पूरा ध्यान अपने अधूरे और जरूरी कामों को सही तरीके से पूरा करने पर रहेगा। जल्दबाजी से बचना आपके लिए बेहद जरूरी होगा, क्योंकि छोटी सी गलती भी बड़ा झंझट खड़ा कर सकती है। आपकी मेहनत और लगन का फल मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी भी आपसे प्रभावित नजर आएंगे। हालांकि सरकारी मामलों में बिना पूरी जानकारी के कदम बढ़ाने से बचें। किसी पुरानी बात या गलती का खुलासा होने से जीवनसाथी थोड़े नाराज़ हो सकते हैं, इसलिए स्थिति को समझदारी से संभालें।

मिथुन राशि

आज का दिन संतुलन बनाए रखने का संदेश दे रहा है। दूसरों की मदद करना अच्छी बात है, लेकिन अपने कामों को नजरअंदाज करना आपके लिए सही नहीं रहेगा। आपकी वाणी आज लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ सकती है, इसलिए बोलते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। किसी नए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या उपकरण की खरीदारी का योग बन रहा है। माता-पिता का स्नेह और मार्गदर्शन आपको मानसिक मजबूती देगा और उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन संतोष, सम्मान और उपलब्धियों का सुंदर मेल लेकर आ सकता है। सामाजिक, राजनीतिक या सार्वजनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए भविष्य के नए रास्ते खोल सकती है। यदि आपका कोई धन लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसके वापस मिलने की संभावना भी बन रही है। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होकर मन को शांति मिलेगी। संतान की शिक्षा से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी आज लिया जा सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी जरूर बरतें।

सिंह राशि

आज का दिन व्यापार और करियर दोनों क्षेत्रों में उत्साहजनक परिणाम दे सकता है। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा और नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को टीम के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे बड़े लक्ष्य भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी की चर्चा भी तेज हो सकती है। हालांकि अपने कार्यों की जिम्मेदारी स्वयं लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या कुछ यादगार पल बिताने की योजना भी बन सकती है।

कन्या राशि

आज सकारात्मक ऊर्जा आपके चारों ओर बनी रहेगी। मित्रों के साथ संबंध और मजबूत होंगे और उनसे सहयोग भी मिलेगा। आर्थिक योजनाएं लाभ का मार्ग खोल सकती हैं। किसी विरोधी की बातों में आकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। संतान की शिक्षा को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है, जैसे उन्हें पढ़ाई के लिए किसी दूसरे शहर भेजना। मामा पक्ष से लाभ मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग और साथ आपके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा।

तुला राशि

भाग्य आज आपके पक्ष में खड़ा नजर आ रहा है। प्रॉपर्टी खरीदने, बेचने या उससे जुड़े बड़े फैसले लेने के लिए समय अनुकूल है। साझेदारी में शुरू किया गया काम भी अच्छा लाभ दे सकता है। आर्थिक मामलों में रुकावटें कम होंगी और धन संबंधी कार्य आसानी से आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप करना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। किसी बात को लेकर पिताजी की नाराज़गी भी झेलनी पड़ सकती है, इसलिए उनकी भावनाओं का सम्मान करें।

वृश्चिक राशि

आज आपको हर नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचना होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान का कारण बन सकता है। घर की साज-सज्जा और सुख-सुविधाओं को बेहतर बनाने पर आपका ध्यान रहेगा। मौज-मस्ती अच्छी है, लेकिन जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आज आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र की कोई बड़ी उलझन सुलझने से राहत मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा।

धनु राशि

आज आपका प्रभाव और सम्मान दोनों बढ़ने के संकेत दे रहे हैं। हालांकि दूसरों के मामलों में अनावश्यक दखल देने से बचना ही समझदारी होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति की मीठी बातों में आकर कोई निर्णय न लें। परिवार की कोई पुरानी समस्या दोबारा सामने आ सकती है, लेकिन घर के बड़े-बुजुर्गों की मदद से उसका समाधान भी निकल जाएगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके दिन को खास बना सकती है।

मकर राशि

आज कुछ पारिवारिक और व्यक्तिगत विषय आपके मन को व्यस्त रख सकते हैं। संतान के करियर या नौकरी से जुड़ी चिंता आपको परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना रिश्तों को मजबूत बनाएगा। किसी की कही-सुनी बातों पर तुरंत विश्वास करने से बचें। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण विषय भी आपकी सोच का केंद्र बना रह सकता है।

कुंभ राशि

आज आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित रहेगा। लंबे समय से रुके हुए सरकारी कार्यों को गति देने के लिए आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं। यात्रा या किसी मुलाकात के दौरान ऐसी जानकारी मिल सकती है जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो। अपनी पसंद और शौक की चीजों पर खर्च करने का भी मन करेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है।

मीन राशि

आज का दिन लाभ और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक राहत महसूस होगी। व्यापार से जुड़ी रुकी हुई योजनाएं दोबारा गति पकड़ सकती हैं और आपको उत्साहित करेंगी। परिवार में किसी नए सदस्य या मेहमान के आगमन से घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और आप अपने साथी के लिए कोई खास सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बस एक बात का ध्यान रखें, अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखना ही आज आपकी सबसे बड़ी समझदारी होगी।

The post 9 जुलाई 2026 का राशिफल appeared first on Haqeeqat Today.

T20I इतिहास की सबसे शर्मनाक हार के बाद बुरी तरह भड़के कप्तान Shreyas Iyer
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हार के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की गलतियों पर बात की है। उनका मानना है कि ये पिच 200 के स्कोर के लायक नहीं थी। इसके बाद बल्लेबाजों पर भी उन्होंने हार का ठीकरा फोड़ा है। भारतीय कप्तान का कहना है कि पावरप्ले में पांच विकेट गंवाना ही टीम की हार का कारण बना।

मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को इस फॉर्मेट की अब तक की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ अब भारत इस सीरीज में जीत हासिल नहीं कर सकता है। हालांकि, टीम इंडिया के पास मौका है कि वे अगले दोनों मैच जीतकर वापसी करें और सीरीज को ड्रॉ पर समाप्त करें। मैच के बाद अय्यर ने इसी को लेकर बात की है।

श्रेयस अय्यर हार के बाद हुए निराश

भारत की हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए अय्यर ने कहा, “मुझे लगता है कि ये बहुत बुरा क्रिकेट था। मैं इसके लिए इससे बेहतर शब्द इस्तेमाल नहीं कर सकता था। इतने बड़े अंतर से हारना मंजूर नहीं है। मुझे लगता है कि हमें हार को स्वीकार करना होगा और ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाकर देखना होगा कि हमने क्या गलतियां की हैं। इस विकेट को देखें, तो मुझे ये 200 रन का नहीं लगता है। इसके अलावा जिस तरह से हमने पावरप्ले में बैटिंग की, चार (पांच) विकेट गंवा दिए और हम वहीं से हार गए।”

अय्यर ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि टीम मीटिंग में आप कुछ प्लान कर सकते हैं। हालांकि, जब आप एक बाद मैदान पर आ जाते हैं, तो आपको जल्द से जल्द एडजस्ट करने की जरूरत होती है। आपको पता करना होता है कि किस लेंथ पर गेंदबाजी करना सही रहेगा। आज की पिच हार्ड लेंथ गेंदबाजों को मदद कर रही थी और हमने उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं की। आपको जब 200 रन का पीछा करना होता है, तो आपको इनिंग को पेस करना होता है लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके।”

हम मजबूती से वापसी करेंगे: श्रेयस अय्यर

भारत अब सीरीज में जीत हासिल नहीं कर सकता है क्योंकि पहला मैच बारिश की वजह से रद हो गया था। इसके बाद दूसरा और तीसरा मैच इंग्लैंड ने जीत लिया है। ऐसे में टीम इंडिया के पास सीरीज ड्रॉ करना सबसे बेहतर विकल्प होगा। इसी को लेकर कप्तान अय्यर ने कहा, “हमारे पास मजबूत वापसी करने का मौका है।

The post T20I इतिहास की सबसे शर्मनाक हार के बाद बुरी तरह भड़के कप्तान Shreyas Iyer appeared first on Haqeeqat Today.

PM मोदी ने इंडोनेशिया में अपने भाषण में इस नंबर का जिक्र क्यों किया?
जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नंबर पर खास जोर दिया। उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ अपनी दोस्ती और दोनों देशों के बीच करीबी रिश्तों को दिखाने के लिए कई नंबरों का जिक्र किया।

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोस्तों, भारत ने पिछले साल 26 जनवरी को बहुत उत्साह के साथ अपना गणतंत्र दिवस मनाया था। छब्बीस… 2 और 6 को जोड़ने पर 8 आता है, और मेरे दोस्त राष्ट्रपति का जन्मदिन 17 तारीख को है, 1 और 7 को जोड़ने पर भी 8 आता है। राष्ट्रपति प्राबोवो मुख्य अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए थे।

आपमें भारत का DNA है- पीएम मोदी

उस यात्रा के दौरान, हमने कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की थी। लेकिन उस यात्रा की एक खास बात मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगी। मिस्टर प्रेसिडेंट, आपने तब कहा था और आज भी आपने उसे दोहराया कि आपमें भारत का DNA है। उस एक बात ने लाखों भारतीयों का दिल जीत लिया, और आज भी उस पर सबसे जोरदार तालियां बजीं। इसने सचमुच भारत के लोगों का दिल छू लिया।

इंडोनेशिया में आठ नंबर का खास महत्व

इस जिक्र ने सबका ध्यान खींचा क्योंकि इंडोनेशिया में आठ नंबर का खास महत्व है। चीनी सांस्कृतिक परंपराओं और फेंग शुई से प्रभावित होकर, इस नंबर को समृद्धि, सफलता और अच्छे भाग्य का प्रतीक माना जाता है।

मंदारिन भाषा में, आठ नंबर का उच्चारण ‘बा’ (ba) होता है, जो ‘फा’ (fa) शब्द से काफी मिलता-जुलता है। ‘फा’ का मतलब है धन या समृद्धि, इसलिए इसे कई एशियाई समाजों में सबसे शुभ नंबरों में से एक माना जाता है।

17 अक्तूबर को राष्ट्रपति सुबियांतो का जन्मदिन

राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो का जन्म 17 अक्टूबर, 1951 को हुआ था। PM मोदी ने उनकी जन्मतिथि का जिक्र किया, जिसमें 1 और 7 को जोड़ने पर 8 आता है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) का भी जिक्र किया, जिसमें 2 और 6 को जोड़ने पर भी 8 आता है।

17 अगस्त को इंडोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस

यह प्रतीकवाद जन्मदिन से आगे भी था। इंडोनेशिया हर साल 17 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है, जो 1945 में आजादी की घोषणा की याद दिलाता है। एक बार फिर, 17 तारीख को जोड़ने पर 8 आता है, जो इस नंबर के सांस्कृतिक महत्व को और मजबूत करता है।

प्रबोवो भारत के सच्चे दोस्त- पीएम मोदी

PM मोदी के भाषण में प्रतीकवाद के साथ-साथ भारत-इंडोनेशिया की बढ़ती साझेदारी का भी जिक्र था। प्रबोवो को ‘भारत का सच्चा दोस्त’ बताते हुए, उन्होंने गर्मजोशी से स्वागत के लिए इंडोनेशियाई लोगों का शुक्रिया अदा किया और दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र किया।

‘कुछ कुछ’ से कहीं आगे बढ़कर ‘बहुत कुछ’ बन जाता है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने लोगों से जुड़ने के लिए बॉलीवुड का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने देखा है कि बॉलीवुड गाना ‘कुछ कुछ होता है’ यहां बहुत लोकप्रिय है। आज मैंने राष्ट्रपति प्रबोवो से कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो यह सिर्फ ‘कुछ कुछ’ से कहीं आगे बढ़कर ‘बहुत कुछ’ बन जाता है।

इस कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी ने भारत-इंडोनेशिया संबंधों को सांस्कृतिक बताया, कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक विकास को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है, और इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों का विकास का लक्ष्य एक ही है।

The post PM मोदी ने इंडोनेशिया में अपने भाषण में इस नंबर का जिक्र क्यों किया? appeared first on Haqeeqat Today.