जब मुझे 22 घंटे में 110 मर्दों के साथ जबरन संबंध बनाना पड़ा

आप कल्पना करें कि किसी लड़की के साथ लगातार 22 घंटे तक 110 लोगों ने रेप किया हो और वह भी बेहद अपनों की दगा की वजह से। मानवता को शर्मसार करने वाला यह वाकया ग्रीस में 2005 में हुआ, जहां वह अपनी मां के साथ घूमने गई थी। बाद में किसी तरह वह 2009 में वहां से भाग निकली।
चार साल में ही इस लड़की ने जो नरक भोगा है, उसकी कल्पना ही बेहद डरावनी है। इस लड़की ने यह भी दावा किया है कि महज 14 साल की उम्र में ही उसे वेश्‍यावृति में धकेल दिया गया था। महिला ने जिसे अपना साथी समझा, उसी ने ही इस दलदल में उसे धकेल दिया। लड़की के ब्रॉयफ्रेंड ने ही उसके साथ धोखा किया।

25 साल की इस महिला ने यह बताया कि उसे जबरन 50 मर्दों के साथ संबंध बनाने को कहा जाता था। यही नहीं, एक बार तो हद हो गई, जब मुझे 22 घंटे में 110 मर्दों के साथ जबरन संबंध बनाना पड़ा।
मैक्‍स (काल्पनिक नाम) का कहना है कि जब वह चार साल की थी, तब उसके मां-बाप अलग हो गये। जब चौदह साल की थी तब मां के साथ समंदर के पास ग्रीस के एक शहर में घूमने के लिए गई थी। उस दौरान उसे ए‍क 22 साल का लड़का जैक मिला और उससे प्यार हो गया।

मैक्‍स की मां कैंसर से पीड़‍ित थी। इलाज के पैसे नहीं थे, तभी जैक ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसे एक ऐसे बार में काम करने को कहा, जहां टॉपलेस डांस किया जाता था।
मैक्‍स को वहशीपन का शिकार बनाया गया। मैक्‍स ने तंग अकर 20 साल की उम्र में जान देने की कोशिश भी की, लेकिन किसी तरह वह जान बचाने में कामयाब रही।
मैक्‍स अब अपने नए जीवनसाथी के साथ खुश है। मैक्‍स बताती है कि जब वे अपने बुरे दौर के बारे में सोचती हैं, तो वे कांप उठती हैं। जैक ने प्रेगनेंसी के दौरान उसके पेट में हिट किया और वो दिन जब उसके साथ जबरन इतने लोग संबंध बनाते थे, याद कर मैक्‍स रो पड़ती है।
E-Paper