
पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री पायल राजपूत ने तेलुगू फिल्म आरएक्स 100 के साथ टॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। पायल ने कास्टिंग काउच का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि ‘जब आरएक्स 100 रिलीज हुई थी तो किसी ने मुझे अप्रोच किया था और मुझे कई बड़ी फिल्मों में रोल देने की बात कही थी।’

पायल कहती हैं कि ‘मैं हमेशा से ही फिल्मों में रोल के बदले सेक्शुएल फेवर्स के खिलाफ रही हूं और हमेशा आवाज उठाई है। केवल आरएक्स 100 के वक्त ही नहीं जब मैं मुंबई और पंजाब में काम कर रही थी तब भी मुझे ऐसी चीजों का सामना करना पड़ा था। मुझे लगता है कि आगे भी इस तरह की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।’
पायल ने कहा कि ‘मीटू मूवमेंट के बाद भी कास्टिंग काउच की समस्या जारी है। यह केवल ग्लैमर इंडस्ट्री में ही नहीं है बल्कि हर क्षेत्र में है। फर्क इतना है कि कुछ लड़कियां इसके खिलाफ बोलती हैं जैसा कि मीटू मूवमेंट के दौरान हुआ था, वहीं कुछ बोल नहीं पाती हैं।’