
देश में बढ़ते बलात्कार की घटनाओं पर असम के तेजपुर से भाजपा सासंद आरपी शर्मा ने कहा है कि आरोपियों को सरेआम गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल इसी तरीके से ऐसी घटनाएं रुक सकती हैं। जो लोग महिलाओं की इज्जत नहीं करते हैं उनसे इसी तरह से निपटा जाना चाहिए। इससे पहले शर्मा उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने तंबाकू के सेवन से कैंसर होने का वैज्ञानिक सबूत मांगा था।
भाजपा सांसद का बयान उस समय आया है जब दो दिन पहले राज्य के नंगाव में पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ बलात्कार करके उसपर आग लगा दी गई। पुलिस ने इस मामले में 21 साल के कुख्यात अपराधी जाकिर हुसैन को 40 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी इतापारा में छुपा हुआ था। पुलिस को उसके छुपने की जगह का पता तब चला जब उसने अपने एक दोस्त को फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने उसके दोस्त को पकड़ लिया और फिर आरोपी तक पहुंची। आरोपी ने अपने गुनाह को स्वीकार कर लिया है।
आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची का रेप तब किया जब उसके घर के सदस्य काम पर गए थे। उसने दो नाबालिगों के सामने बच्ची का रेप किया और वहां से जाने लगा तो बच्ची ने घटना के बारे में अपने भाई को बताने की बात कही। जिसके बाद उसने लड़की पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगी दी और वहां से भाग गया। लड़की को 90 प्रतिशत जलने के बाद नगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेहतर इलाज के लिए उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज भेजा गया था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया था।
Those who commit heinous crimes like rape must be shot in public, this is the only way to stop these incidents. People who can't respect women should be dealt with like this: RP Sharma,BJP MP from Tezpur #Assam pic.twitter.com/dg8oaYNWCB
— ANI (@ANI) March 29, 2018