
hdi 16 march 5 saal ki masum se dushkram-2
vo-अपनी माँ के साथ सहमी और अपने परिजनों की गोद में दुबकी 6 साल की मासूम हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के खिरिया गांव की रहने वाली है। इसके साथ गांव के ही पड़ोसी कल्लू नाम के एक बत्तीस साल के कामांध युवक ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया की जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। दरअसल यह मासूम बकरी चराने गाँव के बाहर गयी थी गाँव का ही युवक कल्लू इस बालिका को वहाँ से उठा ले गया।बालिका को घर में ना देखकर घर वालो ने खोजबीन की तो पता चला की कल्लू को बालिका गोद में लिए दिखाई पड़ा था। जिसके बाद पूरा घर और गांव के लोग कल्लू और बालिका की तलाश में जुट गए।गांव से कुछ दूर एक बाग़ में कल्लू ने जैसे ही गांव के लोगो को आते देखा कल्लू बालिका को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। बालिका के चेहरे समेत पूरे शरीर में खरोचों के निशाँ थे और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया था। जिसके बाद परिजन पुलिस थाने पहुंचे जहा पुलिस ने मारपीट में मामला दर्ज़ कर लिया लेकिन जब बालिका का पिता पीड़ित मासूम को लेकर पुलिस अधिकारियो के पास पहुंचा तो पुलिस अधिकारियो के आदेश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज़ करके बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। वही पुलिस आरोपी की तलाश के साथ मेडिकल रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।
विजुलस –पीड़ित बालिका को गोद में उठाये माता पिता ,पुलिस के लोगो से बात करते हुए ,आते जाते ,पुलिस के लोग ,डाक्टरी के लिए जाते हुए ,महिला अस्पताल