
Flipkart पर अभी ‘Flipkart SASA LELE Sale’ सेल चल रही है। इस सेल के दौरान, कई स्मार्टफोन काफी कम कीमतों पर उपलब्ध हैं। अगर आप कुछ समय से लगभग 20 हजार रुपये के बजट में एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हाल ही में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G आपके लिए एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है।
बैंक ऑफर लगाने के बाद यह फोन सिर्फ 19,949 में मिल रहा है। इस फोन में कई शानदार फीचर्स हैं, जिनमें 50MP का कैमरा और बड़ी क्षमता वाली बैटरी शामिल है। इसलिए, अगर आप ये डिवाइस खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो खरीदने से पहले इस डील की पूरी डिटेल्स देख लें।
Vivo T5x 5G पर डिस्काउंट ऑफर
वैसे तो Flipkart पर इस फोन की स्टैंडर्ड कीमत ₹28,999 है, लेकिन अभी चल रही सेल के दौरान आप इसे सिर्फ ₹22,999 में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी इस डिवाइस पर शानदार बैंक कार्ड डिस्काउंट डील्स भी दे रही है। खास तौर पर Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर ₹3,050 तक की छूट मिल रही है जो इस डील को और भी ज्यादा आकर्षक बनाती है।
साथ ही, SBI क्रेडिट कार्ड पर ₹2,000 की छूट मिल रही है। इन बैंक ऑफर्स को लगाने के बाद, फोन की असल कीमत घटकर सिर्फ ₹19,939 रह जाती है। इसके अलावा, आप इस फोन को ‘No-Cost EMI’ ऑप्शन के जरिए भी खरीद सकते हैं, जिससे आप इसे ₹3,500 की किस्तों में अपना बना सकते हैं। इन ऑफर्स के अलावा, फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसमें आपको ₹21,850 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।
Vivo T5x 5G के टॉप फीचर्स
फोन के टॉप फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 6.76-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और ज्यादा ब्राइटनेस है, जो स्मूद विज़ुअल्स और अच्छी विजिबिलिटी देती है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400-Turbo 5G प्रोसेसर है जोगेमिंग के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।
फोन में सबसे खास इसकी 7200mAh की बैटरी है। डिवाइस में रिवर्स चार्जिंग की सुविधा और 6 साल की बैटरी हेल्थ भी शामिल है। कैमरा सिस्टम में 50MP का प्राइमरी सेंसर और हाई-क्वालिटी सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। ये दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।