Arjun Tendulkar ने पर्सनल लाइफ को लेकर किए बड़े खुलासे

लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर और दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। अर्जुन आईपीएल 2021 से 2025 तक मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा थे। हालांकि, इस दौरान उन्‍हें ज्‍यादा मौके नहीं मिले। आईपीएल 2026 से पहले पहले लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए।

अर्जुन ने किए कई खुलासे

अब लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल के लिए डेब्यू करने की तैयारी कर रहे अर्जुन ने मैदान से बाहर अपने जीवन के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए। सबसे बड़ा खुलासा यह था कि उनके क्रिकेटर दोस्तों नहीं हैं। शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अर्जुन से पूछा गया कि वह शांत कैसे रहते हैं। उन्होंने बताया कि गोवा में उनके पास 5 डॉग्‍स हैं। वह उनके साथ खेलते हैं।

बताया कौन है अर्जुन का दोस्‍त

क्या आपके कुछ दोस्त क्रिकेटर हैं? इस सवाल के जवाब में अर्जुन ने कहा, “मेरे ज्‍यादातर दोस्त क्रिकेटर नहीं हैं। वे क्रिकेट नहीं खेलते।” क्या आप उनसे क्रिकेट के बारे में बात करते हैं? इस पर अर्जुन ने कहा, “नहीं, उन्हें क्रिकेट के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है।” क्या आपको आलोचना से डर लगता है? इस पर अर्जुन ने कहा, “नहीं, मुझे डर नहीं लगता।” अर्जुन से पूछा गया कि पिता के अलावा बचपन में वे किस खिलाड़ी को अपना आदर्श मानते थे, तो अर्जुन ने युवराज सिंह का नाम लिया। जब उनसे युवराज की गेंदबाजी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “वे स्पिनर थे; मैं तेज गेंदबाज हूं।”

अर्जुन के प्रदर्शन पर नजर

अर्जुन तेंदुलकर 5 साल मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा रहे। फ्रेंचाइजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे विश्व स्तरीय तेज गेंदबाजों की मौजूदगी के कारण अर्जुन को सीमित मौके मिले। हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स में मुकाबला अलग होगा। यहां मोहम्मद शमी, मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान और एनरिच नॉर्टजे जैसे गेंदबाजों की मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है। अर्जुन बल्‍लेबाजी करने में भी सक्षम हैं। ऐसे में लखनऊ उन्‍हें लोअर मिडिल ऑर्डर में आजमा सकती है। आईपीएल में अर्जुन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 5 मैच खेले हैं और 3 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वह 13 रन ही बना पाए हैं। उनका बेस्‍ट स्‍कोर भी 13 रन है।
E-Paper