महावीर जयंती पर सीएम योगी ने दीं शुभकामनाएं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, “जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की पावन जयंती की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” उन्होंने कहा, ”सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और करुणा के शाश्वत सिद्धांतों से संपूर्ण विश्व को आलोकित करने वाली भगवान महावीर की शिक्षाएं मानवता के लिए अमर पाथेय हैं।”

E-Paper