डीएलएड डमी एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

बिहार डीएलएड डमी एडमिट कार्ड आज यानी 05 फरवरी को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 10 फरवरी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड www.bsebdeled.com पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से डीएलएड डमी एडमिट कार्ड आज यानी 05 फरवरी को जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बिहार (BSEB DELED 2nd Dummy Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। डमी एडमिट कार्ड वेबसाइट www.bsebdeled.com पर डाउनलोड करने के लिए अब उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।

BSEB Admit Card 2026: ऐसे करें डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड
डीएलएड परीक्षा के लिए डमी एडमिट आज जारी कर दिया गया। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस दिन तक सुधार करने का मौका
बीएसईबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार 05 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक अपने डमी एडमिट कार्ड में सुधार कर सकते हैं। 10 फरवरी के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में सुधार करने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपने एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को सही करवा लें।

बीएसईबी की ओर से एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। इसलिए ओरिजनल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

E-Paper