Border 2 की दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर हुई बल्ले-बल्ले

बॉर्डर 2 को साल 2026 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला मेकर्स के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। 2025 की सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर’ का भी ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ने वाली ‘बॉर्डर 2’ दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर स्पीड में दौड़ रही है।

वर्किंग डेज में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई भले ही थोड़ी डामाडोल हुई है, लेकिन वर्ल्डवाइड ‘बॉर्डर 2’ की पकड़ मजबूत है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि महज 12 दिनों के अंदर इस फिल्म ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है, जिसे सुनकर सभी को शॉक्ड लग सकता है।

एक नए क्लब में एंट्री ले चुकी है ‘बॉर्डर 2’
सनी देओल-वरुण धवन स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शुरुआत दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ के आसपास की हुई थी। पहले वीकेंड पर ही मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था और सोमवार तक मूवी 396 करोड़ तक पहुंची थी।। अब 1 हफ्ते 4 दिन में ही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया है।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने दुनियाभर में 12 दिनों में 403.79 करोड़ कमाए हैं। यानी कि फिल्म का मंगलवार को सिंगल डे कलेक्शन 7 करोड़ के आसपास हुआ है।

बॉर्डर 2 की ओटीटी रिलीज का फैंस को इंतजार
बॉर्डर 2 फिलहाल 2026 में सबसे तेजी से 400 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली फिल्म है। इस फिल्म को विदेशों में अमेरिका से लेकर यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया सहित कई कंट्रीज में रिलीज किया गया, जहां फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। सिर्फ ओवरसीज मार्केट की बात करें तो, बॉर्डर 2 ने विदेशों में 36.64 करोड़ कमाए हैं। इंडिया में बॉर्डर 2 का नेट कलेक्शन अभी तक 308.41 करोड़ तक पहुंचा है, जबकि ग्रॉस कमाई 367.15 हो चुकी है। थिएटर्स में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली ‘बॉर्डर 2’ के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह फिल्म मार्च और अप्रैल के बीच में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो सकती है। बॉर्डर और बॉर्डर 2 दोनों ही फिल्में 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित है। हालांकि, बॉर्डर 3 की कहानी क्या होगी, यह जानने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं।

E-Paper