बिहार सरकार ने विधानसभा में पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट

नीतीश सरकार ने आज यानी मंगलवार को 2026-2027 का बजट पेश किया। बिहार सरकार ने बिहार विधानसभा में 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस साल का बजट बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा 3.47 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले साल के 3.17 लाख करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है। वित्त मंत्री ने कहा, “यह बजट ईमान, ज्ञान, विज्ञान, अरमान और सम्मान पर विशेष ध्यान देते हुए तैयार किया गया है। ।

महिलाओं को मिलेगी वित्तीय सहायता
बिहार सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बड़े फैसलों का ऐलान किया है। बजट भाषण के दौरान मंत्री ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा, “1.56 करोड़ महिलाओं के खातों में 10,000 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। जिन्होंने इस राशि का उपयोग व्यवसाय शुरू करने में किया होगा, उन्हें जल्द ही अतिरिक्त दो लाख रुपये दिए जाएंगे।”

5 नए एक्सप्रेसवे की घोषणा
बजट में राज्य के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से पांच नए एक्सप्रेसवे के निर्माण की घोषणा की गई है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि व्यापार और उद्योग को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए 7,724 करोड़ रुपये का प्रावधान
बजट पेश करते हुए राज्य के वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार को 2026–27 में अपने कर राजस्व से लगभग 65,800 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नारे “न्याय के साथ विकास” के अनुरूप सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए 7,724 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा, “यह बजट ईमान, ज्ञान, विज्ञान, अरमान और सम्मान पर विशेष ध्यान देते हुए तैयार किया गया है।”

E-Paper