Retirement पर मिलेंगे 5.72 करोड़, बस हर महीने जमा करने होंगे 3000 रुपये
रिटायरमेंट प्लानिंग आज के समय में काफी जरूरी है। ये इसलिए आवश्यक है, ताकि हमें भविष्य में आर्थिक रूप से किसी भी पर भी निर्भर ना होना पड़े। आज हम ऐसी स्कीम लेकर आए हैं, जिसमें निवेश कर आप रिटायरमेंट में करोड़पति बन सकते हैं।
हम बात कर रहे हैं टाटा AIA life Insurance के रिटायरमेंट प्लान की। इस स्कीम के तहत करोड़पति बनने के लिए हर महीने आपको बस 3000 रुपये निवेश करने हैं। ये पैसे आपको 20 साल तक निवेश करने हैं। इसके साथ ही रिटायरमेंट अमाउंट आप 30 साल बाद ही निकाल सकते हैं।
कितने मिलेंगे रिटायरमेंट पर पैसे ?
पॉलिसी बाजार की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार इस स्कीम से आपको कुल 5.72 करोड़ रुपये मिलते हैं। इनमें से 3.43 करोड़ रुपये आपको 60 साल होते ही यानी रिटायरमेंट पर मिल जाएंगे। इसमें खास बात ये हैं कि ये पूरी तरह से टैक्स फ्री रहेगा।
अगर आपके मन में भी सवाल उठ रहा है कि महज 3000 रुपये निवेश कर इतना बड़ा अमाउंट कैसे मिल रहा है। बता दें कि ये रिटायरमेंट प्लान शेयर बाजार से लिंक है। इसका मतलब है कि इसमें निवेशकों को गारंटीड रिटर्न नहीं मिलता है।
इस स्कीम ने बीते 10 सालों में 22.3 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस स्कीम के तहत आपका पैसा निफ्टी 200 के टॉप 30 स्टॉक में लगाया जाता है।
क्या-क्या मिलेंगे फायदे?
इस स्कीम के तहत आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं।
5 साल पूरा होने के बाद आप इस स्कीम से जमा पैसे का अधिकतम 25 फीसदी निकाल सकते हैं। वहीं न्यूनतम 6000 रुपये की निकासी की जा सकती है।
इसके साथ ही प्लान मैच्योर होने से पहले केवल 3 बार तक ही निकासी की जा सकती है।
इसके अलावा सेक्शन 80सीसीसी और 10(10A) के तहत आप इस स्कीम के जरिए 44.1 लाख रुपये तक बचा सकते हैं।