हमलावर यूक्रेन की तरफ भागे, बक्शे नहीं जाएंगे संदिग्ध, बर्बर हमले…
मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट में हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 115 पहुंच गई है जबकि 145 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रूस की सुरक्षा एजेंसियों ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को आतंकियों को लेकर बड़ा बयान दिया। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि चारों हमलावर यूक्रेन की तरफ भाग रहे थे।
मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट में हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 115 पहुंच गई है, जबकि 145 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रूस की सुरक्षा एजेंसियों ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को आतंकियों को लेकर बड़ा बयान दिया।
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि संगीत कार्यक्रम में हमला करने वाले चार लोग यूक्रेन की तरफ भाग रहे थे, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। सभी बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे थे। दरअसल, विधायक अलेक्जेंडर खिनशेटिन ने बताया है कि हिरासत में लिए गए 11 आरोपियों में से हमले में सीधे तौर पर चार लोग शामिल हैं।