राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मदर्स डे पर अपनी मां को याद…

राजस्थान के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने मदर्स डे पर अपनी मां को याद किया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है, यह मेरी मां की दुआओं का असर लगता है। मां, आज भी आपकी बहुत याद आती है। मातृदिवस पर मातृशक्ति को सादर नमन। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया- मातृ दिवस की हार्दिक बधाई तथा प्रातः वंदनीय मातृशक्ति को मेरा सादर प्रणाम। इस पवित्र धरा पर यदि भगवान ने किसी जीव को अपने प्रतिरूप में भेजा है, तो वह सिर्फ मां है। क्योंकि… जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।

राजनीति के जादूगर है गहलोत

उल्लेखनीय है कि राजस्थान की राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले सीएम अशोक गहलोत राजनीति में इस कदर माहिर हैं कि बड़े-बड़े धुरंधर भी उन्हें सियासी समीकरणों में मात नहीं दे पाते हैं। कहते हैं कि पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान राजनीति में एंट्री करने वाले अशोक गहलोत ने एक बार जब सियासी गलियारों में कदम रखा तो फिर उसके बाद कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पिता लक्ष्मण सिंह के साथ राजनीति में एंट्री से पहले ही वह जादूगरी दिखाया करते थे। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 72 साल के हो गए हैं। सीएम अशोक गहलोत का जन्म 3 मई 1951 को लक्ष्मण सिंह गहलोत के घर में हुआ था। अशोक गहलोत ने साइंस और लो में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की, वहीं मास्टर्स अर्थशास्त्र से पूरा किया।

E-Paper