मुंबई में फंसे अनेक यात्री इस उड़ान से आएंगे भोपाल, शुरुआत आज से

Coronavirus Update : एयर इंडिया भोपाल से मुंबई के बीच डायरेक्ट उड़ान शुरू करने जा रहा है। शुरुआत 29 मई से होगी। यह उड़ान सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को संचालित होगी। इस रूट पर 180 सीटों वाली एयरबस चलाई जाएगी उड़ान संख्या एआई 631/632 शुक्रवार को शाम 7.25 बजे भोपाल आएगी। रात्रि 9.25 बजे उड़ान वापस मुंबई रवाना होगी। इसमें शुरूआती किराया 2500 रूपए तक होगा। मुंबई में फंसे अनेक यात्री इस उड़ान से भोपाल आएंगे। भोपाल से भी अनेक यात्री मुंबई रवाना होंगे।

इंडिगो की हैदराबाद उड़ान 2 जून से

इंडिगो ने हैदराबाद तक डायरेक्ट उड़ान में 2 जून से बुकिंग शुरू की है। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को चलेगी। यह उड़ान हैदराबाद से भोपाल शाम 5.10 बजे आएगी। भोपाल से हैदराबाद के लिए शाम 5.40 बजे टेकऑफ होगी।

News Updating …

E-Paper