26 अक्टूबर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज आपकी मेहनत रंग लाने वाली है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। बैंक में कार्यरत लोगों को आज सम्मान मिल सकता है। आशावादी रूख के कारण तरोताजा महसूस करेंगे। पारिवारिक सम्बन्धों में खटास आ सकती है।

वृषभ राशिफल— प्रेमी जोड़ों के लिए समय बेहद सुखद है। पारिवारिक जीवन खुशहाल और आनन्दमय रहेगा। आपकी वैचारिक चिन्तन क्षमता में वृद्धि होगी। परिवार में हास्य-विनोद का माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण समझौते आज कर सकते हैं। संगीत और कला में रूचि जागृत होगी।

मिथुन राशिफल— आपका सामाजिक दायरा आज बढ़ सकता है। माता के प्रति आज स्नेह बढ़ेगा। आपकी सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। घर में साज-सज्जा और पुताई आदि में धन खर्च करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना बने बनाये कार्य बिगड़ सकते हैं।

कर्क राशिफल— दिन उपलब्धियों से भरपूर रहेगा। कामकाजी लोगों को कार्य में यश और सम्मान प्राप्त होगा। नये विचार जन्म ले सकते हैं। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्रों और परिजनों के साथ पर्यटन की योजना बन सकती है। सेहत उत्तम रहेगी।

सिंह राशिफल— आँखों और दांतों में पीड़ा हो सकती है। घर के सदस्यों के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। अपने अधिकारों का दुरूपयोग कर सकते हैं। खानपान में अनियमितता होने की आशंका है। मन में अपनी काबिलियत के प्रति आशंकित न रहें।

कन्या राशिफल— आपके विचारों में सकारात्मकता और आशावादिता की झलक मिलेगी। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। उत्तम दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस बढ़ाने के लिए यदि कोई इन्वेस्टर तलाश रहे हैं तो आज आपकी तलाश पूरी हो सकती है।

तुला राशिफल— फूड पॉइजनिंग का शिकार हो सकते हैं, इसलिए अशुद्ध खानपान से आज विशेष रूप से दूर रहें। व्यय की अधिकता से चिड़े हुये से रहेंगे। करियर को लेकर सचेत रहें। गलत लोगों की संगत से मुश्किल में फँस सकते हैं। समय शान्ति और सकारात्मक दृष्टिकोण से बिताने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशिफल—  कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मित्रों के सहयोग से कारोबार में सफलता मिलेगी। आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम-सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। घर में धार्मिकता का माहौल रहेगा। भाग्य के सहयोग से अप्रत्याशित लाभ के मौके मिलेंगे।

धनु राशिफल— कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन नये मौके लेकर आया है। मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले लोग आज जॉब के लिए आवेदन करें तो सफलता निश्चित मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को काम के तनाव से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी को अपमानित न करें।

मकर राशिफल— सन्तान सम्बन्धी कोई कष्ट दुखी कर सकता है। जीवनसाथी के साथ बातें करके मन हल्का होगा। व्यापार में विवेकपूर्ण निर्णयों से फायदा होगा। शेयर मार्केट में निवेश करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। प्रियजनों से मुलाकात होगी।

कुम्भ राशिफल— दिन संघर्षपूर्ण रहने वाला है। रोगों के प्रति सावधान रहें। ऑफिस में मिथ्या आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक समस्याओं से परेशान रहेंगे। लोगों के सामने अपनी भावनायें व्यक्त न करें, आपकी भावनाओं का मजाक बन सकता है। अपने सीनियर्स से पंगा लेना नुकसानदायक होगा।

मीन राशिफल— आपकी पैनी नजर से कोई गलत काम बच नहीं पायेगा। कारोबार के लिए सकारात्मक लोग अपने आप ही आपसे जुड़ जायेंगे। प्रेम-सम्बन्ध वैवाहिक सम्बन्ध में तब्दील हो सकता है। दिनचर्या सन्तुलित रहेगी, जिससे स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थी अपने करियर के लिये कुछ नया प्लान कर सकते हैं।

E-Paper