कुंडली में गुरु की अशुभ स्थिति लाती है परेशानियां

व्यक्ति की कुंडली में स्थित सभी ग्रहों का अपना विशेष महत्व होता हैं। जीवन में घटित होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का संबंध कुंडली में उपस्थित ग्रहों की स्थिति से भी होता हैं। सप्ताह के हर दिन का संबंध किसी ना किसी ग्रह से होता हैं। आज गुरुवार हैं और आज का दिन बृहस्पति ग्रह से जुड़ा हुआ होता हैं। अगर आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति अशुभ हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बृहस्पति की कृपा पाने में मदद मिलेगी और सभी दोष दूर हो पाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

– गुरु को पीला रंग अत्यधिक प्रिय है। यही कारण है कि उनकी पूजा में हल्दी का प्रयोग विशेष रूप से किया जाता है। बृहस्पति की शुभता को प्राप्त करने के लिए केले की जड़ या हल्दी की गांठ को पीले वस्त्र में गले में धारण करें।

– कुंडली में गुरु को शुभ बनाने के लिए गुरुवार के दिन पीली दाल, हल्दी, पीले वस्त्र, बेसन के लड्डू आदि किसी योग्य ब्राह्मण को दान करें और केले के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

– गुरुवार के दिन ‘ॐ भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का एक माला जाप करें। पीले रंग के फल का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में बांटें।

– आर्थिक कष्टों को दूर करने के लिए वृहस्पतिवार को विशेष रूप से विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

– गुरुवार के दिन भगवान की पूजा के बाद हल्दी का तिलक लगाएं।

E-Paper