मैक्सिको के ग्युरेरो में गोलीबारी, एक सिपाही समेत 15 लोगों की मौत

मेक्सिको के दक्षिणी राज्य ग्युरेरो में गोलीबारी में एक सैनिक सहित 15 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को हुई इस घटना की जानकारी राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों ने दी।

स्पुतनिक समाचार एजेंसी द्वारा किए गए एक ट्वीट में कहा गया कि ग्युरेरो राज्य सरकार के अधिकारियों रॉबर्टो अल्वारेज हेरेडिया के प्रवक्ता ने कहा कि आज, 911 कॉल पर कॉल आई जिसमें इगुआला से लगभग 5 किमी [3 मील] की दूरी पर स्थित तेपोचिका के समुदाय में हथियारबंद लोगों की मौजूदगी के के बारे में बताया गया। मामले की जानकारी मिलते ही सुरक्षा इकाइयों को तुरंत वहां भेजा गया।

प्रवक्ता ने मामले की पुष्टी करते हुए कहा कि गोलीबारी में 14 नागरिकों और एक सैन्य कर्मियों की मौत हो गई है। फिलहाल, मामले में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। गौरतलब है कि पश्चिमी राज्य मिचोआकन में बंदूकधारियों द्वारा 14 पुलिसकर्मियों की हत्या करने के एक दिन बाद यह घटना घटी है।

इस घटना से पहले 11 अक्टूबर को उत्तर-मध्य राज्य गुआनाजुआटो के सल्मांका के हमलावरों ने गोलीबारी की थी। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल, एक बारे में देर रात कुछ हमलावर घुसे और उन्होंने तुरंत ही गोलीबारी करना शुरू कर दिया।  गुआनाजुआटो काफी शांत राज्य है लेकिन, पिछले कुछ दिनों से यहां हत्या जैसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है। खबरों के अनुसार साल शुरुआती आठ महीनों में यहां अब तक  2,275 हत्या के मामवे दर्ज किए हए हैं। पिछले दो सालों के मुकाबले देखा जाए तो इस संख्या में ढाई गुना का बढ़ौतरी हुई है।

E-Paper