साइबेरियाई जंगल में ड्राइविंग और हाइकिंग का उठा रहे लुत्फ

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने व्यस्त शेड्युल से समय निकालकर इन दिनों प्रकृति की गोद में छुट्टी बिताने पहुंच गए हैं। बता दें कि, पुतिन का आज 7 अक्टूबर को जन्मदिन है। ऐसे में वो छुट्टी का लुत्फ उठाने साइबेरिया के जंगल में पहुंच गए हैं। रसियन टाइम्स के अनुसार पुतिन के साथ उनके कुछ शीर्ष अधिकारी भी साइबेरियाई जंगल आए हुए हैं। इंटरनेट पर उनकी फोटो और वीडियो वायरल हो रही हैं। राष्ट्रपति पुतिन यहां अपने अधिकारियों के साथ पहाड़ चढ़ना, ड्राइविंग और हाइकिंग का मजा ले रहे हैं।

बता दें कि पुतिन को प्रकृति से काफी प्रेम है। वो कभी भी छुट्टी बिताने के लिए जंगलों में ही आते हैं। पुतिन अपने तंग शेड्यूल से काफी कम छुट्टी लेते हैं। जब वह छुट्टी लेते हैं तो वो क्रेमलिन से दूर आमतौर पर देश के जंगल में प्रकृति और उसके शांत वातावरण का आनंद लेकर अपना समय बिताते हैं। इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन मनाने के लिए साइबेरियाई टैगा के जंगल को चुना।

बगैर शर्ट के फोटो 

पुतिन के एडवेंचरस हॉलिडे ने हमेशा से मीडिया का ध्यान आकर्षित किया है। उनके साथ मौजूद अधिकारियों ने इसे लेकर कई फोटो शेयर किए हैं। जंगल में उनकी पिछली छुट्टियों के दौरान पुतिन ने अपने बगैर शर्ट के सीना दिखाते हुए फोटो सामने आई थी। इसने पश्चिमी मीडिया और प्रशंसकों के बीच काफी धूम मचा दिया था। इस साल, हालांकि, राष्ट्रपति ने ऐसा नहीं किया।

पीएम मोदी और ओबामा को भी पसंद है एडवेंचर

पुतिन ही नहीं विश्व के कई अन्य नेताओं को भी एडवेंचर काफी पसंद है। बता दें कि पिछले दिनों डिस्कवरी चैनल के लोकप्रिय शो मैन वर्सेज वाइल्ड (Man VS Wild) में पीएम मोदी बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आए थे। इस एपिसोड को काफी पसंद किया गया। इस एपिसोड की शूटिंग उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में हुई थी। इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा इस शो में आ चुके हैं।

E-Paper