आज अमित शाह गरजेंगे सोनिया गांधी के गढ़ में, साथ होगी योगी सरकार की फौज

रायबरेली। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में शुक्रवार को कांग्रेस एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह अपने भाइयों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बड़ी संख्या में प्रधानों व बीडीसी के भी पार्टी में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रायबरेली आ रहे हैं। उनके आगमन पर व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रखने को प्रशासन ने दिन-रात एक कर दिया है। सड़कों की पैचिंग और पेङ्क्षटग का काम अंतिम चरण में है।

रूट डायवर्जन के साथ ही गाडिय़ों की पार्किंग के लिए स्थान नियत कर दिए गए हैं। जीआइसी ग्राउंड को सजाया जा रहा है। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे लखनऊ से रायबरेली के लिए हेलीकाप्टर से प्रस्थान करेंगे। पुलिस लाइन से सड़क मार्ग द्वारा जीआइसी मैदान में दोपहर एक बजे पहुंचकर सभा में शिरकत करने की तैयारी की गई है। 

नौ मंत्री और दर्जनभर से ज्यादा वरिष्ठ नेता जुटेंगे

कार्यक्रम में केंद्र सरकार के दो मंत्री, प्रदेश सरकार के सात मंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी के कई बड़े नेताओं के आगमन की सूचना है। विधानसभा चुनाव के दौरान हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यहां आए थे। रायबरेली में दूसरी बार उनका आगमन होने जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार यहां किसी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के गढ़ यानी सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा के दो दिग्गजों के आगमन को राजनैतिक विश्लेषक अलग नजरिए से देख रहे हैं, न की सिर्फ एमएलसी और उनके परिवार को पार्टी में शामिल होने के।

ये भी बढ़ाएंगे सभा की शोभा 

डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, नंद गोपाल नंदी, महेंद्र सिंह और स्वाती सिंह के अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

एक हजार बसें, 22 सौ चार पहिया वाहन

सभा में भीड़ जुटाने के लिए रायबरेली, प्रतापगढ़, बाराबंकी और फतेहपुर से  बसों की व्यवस्था की गई। संगठन द्वारा प्रत्येक बूथ से पर एक चार पहिया गाड़ी मुहैया करायी जाएगी। इन वाहनों के जरिए एक लाख लोगों को यहां लाने की तैयारी है। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की हो, इसके लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक रखी है।

E-Paper