मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ का चुनाव संपन्न, राजेश मिश्र बने अध्यक्ष

सीतापुर- मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ का चुनाव आज राजस्थानी होटल में संपन्न हुआ| इस चुनाव में राजेश मिश्र अध्यक्ष पद हेतु, महामंत्री पद हेतु सिराज अहमद और कोषाध्यक्ष पद हेतु रामकिशोर यादव का निर्विरोध निर्वाचन हुआ| चुनाव निर्वाचन अधिकारी हरीश त्रिपाठी और सहायक निर्वाचन अधिकारी महेंद्र अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुआ| सभी विजयी प्रत्याशियों की घोषणा सहायक चुनाव अधिकारी महेंद्र अग्रवाल द्वारा की गयी|


नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश मिश्र ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में नई ऊर्जा भरने के लिए सभी को एकजुट किया जायेगा| एक हफ्ते के अन्दर कार्यकारिणी का गठन कर लिया जायेगा|
महामंत्री के पद पर निर्वाचित हुए सिराज अहमद ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा|
संरक्षक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राहुल मिश्र और अशोक यादव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं| इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एस० पी० जायसवाल, नरेश मिश्र, हिलाल अख्तर, अलमास अंसारी, मोहम्मद अब्बास, हितेश कौल, राजीव दिवाकर, आलोक यादव, क़ाज़ी जामी सहित कई पत्रकार उपस्थित थे|

E-Paper