संसद में ली शपथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने – राजस्थान के बनें सांसद

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजस्थान के सांसद के तौर पर संसद में शपथ ली है। पहली बार उन्हें राजस्थान से शपथ दिलाई गई है। मनमोहन निर्विरोध निर्वाचित चुन गए हैं। उनके सामने कोई भी प्रत्याशी सामने नहीं आया। शपथ लेने के दौरान उनके साथ कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। पार्टी के वरिष्ट नेता गुलाम नबी आजाद भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहें।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी शुभकामनाएं

मनमोहन सिंह को छठवी बार राज्यसभा संसद का बनाया गया है। इस खास मौके पर उन्हें कई मंत्रियों ने शुभकामनाएं दी हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीव्ट कर उन्हें राजस्थान के तरफ से संसद में शपथ लेने की शुभकामनाएं दी है। अपने ट्वीव्ट में उन्होंने लिखा कि वह उम्मीद करते हैं कि उनके अनुभव और जानकारी से राजस्थान की जनता को फायदा होगा।

सचिन पायलट ने भी दी शुभकामनाएं

इस खास मौके पर सचिन पायलट ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राजस्थान के सांसद के तौर पर शपथ लेने की ढेरों शुभकामनाएं दी है।

मनमोहन सिंह पहले असम के रह चुके हैं सांसद

मनमोहन सिंह पहले असम के सांसद रह चुक हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब उन्हें राजस्थान की तरफ से सांसद चुन गया है। दरअसल भाजपा के मदन लाल सैनी के निधन के बाद राजस्थान की एमपी की सीट खाली हो गई थी इसके बाद इस सीट से मनमोहन सिंह को चुना गया।

E-Paper