नहाने के दौरान बाथरूम में ये गलतियां बिलकुल न करें वरना..

नहाना शास्त्र और वैज्ञानिक दृष्टि से शुभ माना गया है। यह मानव को स्वस्थ्य और हेल्दी बनाये रखता है। शास्त्र की मानें तो अनजानें में आप नहाने के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो आपके जीवन में कई सारी समस्याओं को पैदा करती हैं। आज हम आपसे कुछ इसी सिलसिले पर चर्चा करने वाले हैं, यहां पर हम जानेंगे की नहाने के दौरान हमें बाथरूम में कौन सी बातों पर ध्यान देना चाहिए?

नहाने के दौरान कभी भी बाथरूम में बैठकर नाखून नहीं काटना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मौन होकर नहाना अशुभ माना जाता है। इसलिए स्नान करते समय मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। दूसरों के उपयोग किए हुए पानी से नहाना ज्योतिष शास्त्र में अशुभ फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से शरीर पवित्र नहीं होता है।

स्नान करने के तुंरत बाद अग्नि का स्पर्श नही करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में अग्नि और पानी एक साथ स्थान पर होने से दोष बढ़ते हैं। माना जाता है सुबह स्नान करने से शरीर मजबूत बनता है और कई मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। माना जाता है सुबह स्नान करने से विचारों में पवित्रता बढ़ती है और मन में गलत विचार नहीं आते हैं।

E-Paper