इस सीजन में ट्राई करें लिपस्टिक के ये शेड्स

होंठो की सुंदरता चेहरे पर निखार ला देती है। आजकल गर्ल्स पार्टीज में ही नहीं डेली रूटिन में भी लिपस्टिक लगाती है। होंठें की खूबसूरती लिपस्टिक से ही बढ़ती है। अगर होठों पर लिपस्टिक न हो तो मेकअप अधूरा होता है।

इससे स्पेशल अट्रेक्शन मिलता है। लिपस्टिक के कई शेड्स बाजार में मिलते हैं जिनसे होठों की चमक को बढ़ाकर पूरे व्यक्तित्व में चार चांद लगाए जा सकते हैं। आजकल ब्राइट कलर सबी की पहली पसंद बनी हुई है। इन दिनों जो ट्रेंड्स है वो है रेड, पिंक, ऑरेंज, डार्क बेरी और चॉकलेट ब्राउन।

रेड हॉट- होठों पर रेड कलर काफी समय से ही पसंद किया जाता है। इन दिनों यह कलर बहुत अधिक ट्रेंड में है। इससे बोल्ड लुक मिलता है। वहीं रेड हॉट कलर कॉन्फिडेंस लेवल को और भी बढ़ा देता है। गर्ल्स में रेड हॉट कलर की काफी डिमांड देखी जा रही है। इसलिए आप आपने मेकअप बॉक्स में इस कलर को जरूर रखें।

कूल पिंक- पिंक कलर गर्ल्स का फेवरेट कलर है। ये कलर कूल लगता है। पिंक के कई शेड्स अलग-अलग ड्रेस पर मैच कर सकते है। डार्क पिंक कलर के लिप शेड्स इस सीज़न को एकदम राइट बना रहे हैं।

ऑरेंज – इन दिनों जो सबसे अधिक पंसदीदा कलर है वो है ऑरेंज। इसके कई शेड्स लड़कियां पसंद कर रही है। पार्टीज और कॉलेज गोइंग गर्ल्स इस कलर को तवज्जो दे रही है। ब्राइट शेड्स में ऑरेंज कलर खूब पसंद किया जा रहा है।

डार्क बेरी – हल्के मेकअप के साथ यह कलर परफेक्ट लगता है। साथ ही इससे बोल्ड और सेक्सी लुक पाया जा सकता है। लाइट मेकअप और डार्क बेरी लिप्स आपको पार्टी में खास बना सकते हैं। बेरी के कई शेड्स मार्केट में उपलब्ध है।

E-Paper