पाकिस्तान में है ये अजीबोगरीब कानून, जानकर आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हँसी

पाकिस्तान को पूरी दुनिया में अपनी हरकतों और आतंकवाद की वजह से अलग नजर से देखा जाता हैं। आतंकवाद के लिए मशहूर पाकिस्तान अपने अजीबोगरीब कानून की वजह से भी मशहूर है। जी हाँ, पाकिस्तान में कुछ कानून ऐसे बनाए गए हैं जो बेहद ही अजीब हैं और इनको जानकर आपको भी हँसी आने लगेगी। तो आइये जानते हैं पाकिस्तान के इन अजीबोगरीब कानून के बारे में।

weird law,law of pakistan,weird law of pakistan,pakistan amazing facts ,अनोखे कानून, पाकिस्तान के अनोखे कानून, पाकिस्तान में कानून, पाकिस्तान के मजेदार तथ्य

– पाकिस्तान में बच्चों को अपनी पढ़ाई पर भी टैक्स देना पड़ता है। अगर किसी स्टूडेंट की पढ़ाई पर साल में 2 लाख से ज्यादा का खर्च बैठता है, तो उसे सरकार को 5 फीसदी टैक्स देना पड़ता है।

– पाकिस्तानी कानून के मुताबिक, यहां के लोगों को गर्लफ्रेंड बनाने की इजाजत नहीं है। शादी से पहले यहां कोई भी लड़का किसी भी लड़की के साथ नहीं रह सकता है। यह अवैध है।

– पाकिस्तान में कानून है कि यहां आप प्रधानमंत्री या किसी भी सरकारी अधिकारी का मजाक नहीं उड़ा सकते हैं। ऐसा करने पर आपको सजा हो सकती है। साथ ही भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। हालांकि इसके बावजूद वहां नेताओं का जमकर मजाक उड़ाया जाता है, सिवाए आर्मी का मजाक उड़ाने के।

weird law,law of pakistan,weird law of pakistan,pakistan amazing facts ,अनोखे कानून, पाकिस्तान के अनोखे कानून, पाकिस्तान में कानून, पाकिस्तान के मजेदार तथ्य

– पाकिस्तान अपने किसी भी नागरिक को इजरायल जाने के लिए वीजा नहीं देता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसके पीछे क्या वजह होगी? दरअसल, पाकिस्तान की नजर में इजरायल एक देश नहीं है। इस वजह से यहां जाने के लिए पाकिस्तान अपने नागरिकों को वीजा जारी ही नहीं करता।

– यहां बिना इजाजत के किसी का फोन छूना गैरकानूनी है। ऐसा करते पकड़े जाने पर आपको 6 महीने जेल की सजा हो सकती है।

– पाकिस्तान में किसी को भी स्पैम मैसेज भेजना गैरकानूनी है। ऐसा करते पकड़े जाने पर आपको 10 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

– कुछ अरबी शब्दों जैसे अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी का अंग्रेजी अनुवाद करना यहां गैरकानूनी है।

E-Paper