मकड़ी के काटने पर पैदा होती हैं सूजन और खुजली

अक्सर देखा गया है कि अनजाने में कीड़ों के काटने की वजह से व्यक्ति को परेशान होना पड़ता हैं। यह समस्या सबसे ज्यादा मकड़ी के काटने पर होती हैं। जी हाँ, मकड़ी के काटने पर से शरीर पर छोटे-छोटे छाले और सूजन होने लगती हैं जो खुजली का कारण भी बनती हैं। मकड़ी के काटने की यह समस्या बड़ी परेशानी बनने लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जो मकड़ी के काटने से हुई परेशानी से निजात दिला सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,spider bites remedies ,हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स हिंदी में, घरेलू उपचार, मकड़ी के काटने पर उपाय, मकड़ी के काटने पर इलाज

लैवेंडर ऑयल
मकड़ी के काटने से होने वाली सूजन और दर्द को दूर करने में लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदों में नारियल का तेल मिलाकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।

एक्टिवेटिड चारकोल
चारकोल में विषाक्त पदार्थ निकालने के गुण होते हैं। इसके लिए प्रभावित क्षेत्र पर चारकोल पेस्ट लगाएं। इस पेस्ट को 1 घंटे तक लगे रहने दें। इससे त्वचा पर हुए छाले जल्दी ठीक हो जाते हैं।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,spider bites remedies ,हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स हिंदी में, घरेलू उपचार, मकड़ी के काटने पर उपाय, मकड़ी के काटने पर इलाज

एलोवेरा
एलोवेरा मकड़ी के काटने को ठीक करने में मदद करता है। एलोवेरा खुजली और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन दूर करने में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए ताजा एलोवेरा को दिन में कई बार लगाएं।

बर्फ
मकड़ी के काटने को ठीक करने के लिए सबसे पहले प्रभावित क्षेत्र को गर्म पानी और साबुन से साफ कर लें। उसके बाद इस पर बर्फ लगाएं। यह सूजन को कम करने में मदद करता है। इसे 10 मिनट तक करें। इस बर्फ को दिन में कई बार लगाएं।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा से बना पेस्ट मकड़ी के काटने पर ठीक करने के लिए फायदेमंद होता है। सबसे पहले पानी और बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दिन में कई बार प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।

E-Paper