दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद: युवक की हत्या

देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना साउथ दिल्ली के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी में हुई। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात 2 बदमाशों ने काम से लौट रहे एक 22 वर्षीय युवक को रोक लिया और लूटपाट करने लगे। युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस जगह यह घटना हुई, वह थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर है।

E-Paper