भाजपा खुद अपनी ‘यादव सेना’ खड़ी कर रही: लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की कन्नौज, बदायूं और फीरोजाबाद जैसी परंपरागत सीटें भले छीन ली, लेकिन अभी उसके खास जनाधार यादवों के बीच मजबूत पकड़ नहीं बन पाई है। सपा के इस गढ़ को तोड़ने के लिए भाजपा खुद अपनी ‘यादव सेना’ खड़ी कर रही है। इसके लिए कसरत शुरू हो गई है। भाजपा सरकार और संगठन के अपने यादव चेहरों को आगे कर यादव बहुल बूथों तक मजबूत पकड़ बनाने के लिए अभियान चला रही है। लोकसभा चुनाव में यादव बहुल कई बूथों पर भाजपा को बहुत कम मत मिले। यादव बहुल कुछ ऐसे भी बूथ रहे, जहां युवाओं ने भाजपा के पक्ष में उत्साह दिखाया। अब ऐसे उत्साही युवाओं पर पार्टी की नजर है।

E-Paper