रामविलास वेदांती ने तीखे तेवर दिखाए: राम जन्म भूमि

राम जन्म भूमि को लेकर चल रही सुलह-समझौते की कवायद के बीच राम जन्म भूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती ने तीखे तेवर दिखाए हैं। उन्होंने दो टूक कहा है कि इसे धमकी समझें या सुझाव, विश्व की कोई ताकत राम जन्म भूमि पर मस्जिद नहीं बनवा सकती। शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे पूर्व सांसद वेदांती ने कहा कि राम जन्म भूमि पर हुई खोदाई में 12 भगवानों की मूर्तियां निकलीं। मस्जिद संबंधी कोई प्रमाण नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मंदिर तोड़कर मस्जिद के गुम्बद बनाए गए थे। जिस तरह पाकिस्तान और मलेशिया में काफी पहले तोड़े गए मंदिरों के स्थान पर फिर मंदिर बनवा दिए गए, वैसे ही भारत में क्यों नहीं हो सकता।

 

E-Paper