दरअसल, फेलिक्स नाम की बिल्ली वाशिंग मशीन में करीब 35 मिनट तक फंसी रही और उसकी हालत गंभीर हो गई है। जब बिल्ली वॉशिंग मशीन में जा कर बैठ गई तो इस बात का पता उसके मालिक को बिल्कुल भी नहीं था और उन्होंने वॉशिंग मशीन चालू कर दी। वॉशिंग मशीन को एक्सप्रेस मोड पर लगाकर बाहर चली गईं। जब वह घर लौटी तो उन्होंने बिल्ली को वॉशिंग मशीन के अंदर देखा।
फैलिक्स किसी तरह अपने आप को वॉशिंग मशीन के अंदर बचाए रखा। हालांकि उसकी हालत काफी नाजुक थी। इसके बाद बिल्ली की मालकिन स्टेफनी तुरंत उसे मिनेसोटा के एनिमल इमरजेंसी और रेफरल सेंटर में लेकर पहुंची।
स्टेफनी की बेटी आशा कैरोल किरचॉफ ने बिल्ली के मेडिकल का खर्चा उठाने के लिए गो फंड मी पेज पर इस घटना को शेयर किया और मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद दुनियाभर से लोग मदद कर रहे हैं। आशा ने घटना को शेयर करते हुए बताया है कि इस घटना के बाद उनके परिवार का दिल टूट गया है। फेलिक्स के लिए अभी तक 9800 डॉलर की मदद मिल चुकी है। हालांकि इसका लक्ष्य 10 हजार डॉलर है।
आपको बता दें कि फिलहाल फेलिक्स अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर जिंदा है, उसकी आंखों की रोशनी जा चुकी है, फेफड़ों में पानी भर जाने के कारण उसे निमोनिया भी हो गया है।