छह नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया समर्पण: झारखंड

झारखंड में सोमवार को एक लाख रुपये से पांच लाख रुपये तक की ईनामी तीन महिला नक्सलियों समेत छह नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। कट्टर माओवादियों प्रेमशाली देवी, किरन टुडू, प्रिसिला देवी, भगत सिंह किस्कू, सुखलाल डेहरी और सिधो मरांडी ने आज संथाल में दुमका के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

E-Paper