नए गृह मंत्री होंगे, अमित शाह – राजनाथ सिंह, देश के रक्षा मंत्रालय संभालेंगे – मोदी कैबिनेट की पूरी सूची देखें…

पीएम मोदी के कैबीनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो चुका है। पीएम मोदी सहित 58 मंत्रियों ने गुरुवार को शपथ ली थी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को देश का नया गृह मंत्री नियुक्त किया गया है। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय संभालेंगे। संतोष कुमार गंगवार को श्रम एवं नियोजन मंत्रालयसौंपा गया है। राव इंद्रजीत सिंह को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन का प्रभार दिया गया है। श्रीपद नाईक को रक्षा राज्य मंत्री और आयुर्वेद और योगा मंत्री नियुक्त किया गया है। जीतेंद्र सिंह को प्रधानमंत्री कार्यालय का मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा जीतेंद्र सिंह को उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 

 

 

किरण रिजिजू को युवा एवं खेल मंत्रालय दिया गया है। प्रहलाद सिंह पटेल को संस्कृति मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। डी वी सदानंद गौड़ा को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय दिया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि मंत्री के साथ ही ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं पंचायती राज का भी मंत्री बनाया गया है। गजेंद्र सिंह शेखावत को जल शक्ति मंत्री नियुक्त किए गए हैं। डॉ. हर्षवर्धन को स्वास्थ्य मंत्री होंगे। प्रकाश जावड़ेकर को पर्यावरण और वन मंत्रालय सौंपा गया है। पीयूष गोयल पहले की ही तरह रेल मंत्री होंगे। धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोलियम मंत्री रहेंगे। मुख्तार अब्बास नकवी को अपना पुराना अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय संभालेंगे। प्रहलाद जोशी को संसदीय कार्यमंत्री नियुक्त किया गया है। महेंद्र नाथ पांडेय को स्किल डिवेलपमेंट मंत्री बनाया गया है।

रामविलास पासवान को खाद्य मंत्रालय सौंपा गया है। रविशंकर प्रसाद कानून मंत्री होंगे। हरसिमरत कौर बादल को फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय दिया गया है। थावरचंद गहलोत को सामाजिक न्याय मंत्री नियुक्त किया गया है। एस जयशंकर को विदेश मंत्री। रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय दिया गया है। अर्जुन मुंडा को जनजाति विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया है। स्मृति इरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय और नितिन गडकरी को सड़क एवं परिवहन मंत्री बनाया गया है।

E-Paper