व्यायाम करना होता है हेल्थी

व्यायाम करना हेल्थी होता है। बड़े-बुजुर्ग भी आज की युवा  पीढ़ी को सुबह की सैर और रोजाना वॉक करने की सलाह देते हैं। रोजाना टहलने से आप सेहतमंद रहते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सिर्फ 30 मिनट की सैर आपकी जिंदगी  के 7 साल बढ़ा देगी।
यह स्टडी जर्मनी के सारलैंड यूनिवर्सिटी में 30 से 60 साल के 69 स्वस्थ लोगों पर शोध करके किया गया, जो रोज  व्यायाम नहीं करते थे। शोधकर्ताओं के अनुसार केवल 30  मिनट सैर  कर आपकी उम्र सात साल तक बढ़ सकती है। साथ ही शोधकर्ताओं के अनुसार रोजाना थोड़ी सी कसरत कर दिल का दौरा पड़ने की संभावना को काफी कम किया जा सकता है।
जी हां यही सच हैं , एक शोध के अनुसार पता चला है कि रोजाना 30  मिनट टहलकर आप अपने उम्र से 7 साल अधिक जी सकते हैं। यूरोपियन सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी में एक स्टडी जारी हुई है जिसके अनुसार रोज  व्यायाम  से आपकी उम्र बढ़ सकती है।

उम्र बढ़ाएं
परिश्रम  कर बुढ़ापे को भी कम किया जा सकता है। रोजाना के व्यायाम से  उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कम किया  जा सकता है। इस तरह लोग 70 की उम्र में भी जवान दिख सकते हैं और 90 से 95  साल तक जी सकते हैं।

खान-पान
खान-पान से शरीर पर सबसे ज्यादा असर होता हैं इसलिए अच्छा व स्वस्थ खान-पान लेना चाहिए। इस शोध के अनुसार सभी को रोजाना कम से कम 30  मिनट तक टहलना चाहिए ताकि आपकी उम्र बढ़ सकें ।

E-Paper