हमारे प्रदेश के मंत्री दस वर्ष पूर्व के गणतंत्र दिवस की दे रहें है बधाई

स्टोरी – हमारे प्रदेश के मंत्री दस वर्ष पूर्व के गणतंत्र दिवस की बधाई अब दस वर्ष बाद लोगों को दे रहे हैं। वो भी अपने उस भाषण में जिसको वो डाइस से पढ़ कर बोल रहे हैं। 

अलीगढ में आज पुलिस विभाग द्वारा झंडारोहण के लिए प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह को मुख्य अतिथि बनाया गया था।  झंडा फहराने के बाद अपने उदबोधन में मंत्री संदीप सिंह अपना भाषण पढ़ते हुए प्रदेश की जनता को बधाई दे रहे थे। संदीप सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जनपद अलीगढ की समस्त जनता को बधाई देता हूँ।  इस वर्ष हम भारतीय गणराज्य का उनसठवां गणतंत्र दिवस मनाते हुए यहाँ एकत्रित हुए हैं।

E-Paper