प्रेम-विवाह से नाराज भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काट दिया

गुरुवार को शेखपुरा जिले के जयरामपुर थाना क्षेत्र के काशीविगहा गांव में एक भाई ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक किरण देवी (22 वर्ष) ने तीन वर्ष पूर्व अपने पड़ोसी राजा मांझी के साथ प्रेम विवाह किया था और उसका भाई राजा इस बात पर नाराज था।मृतक  किरण शादी के बाद अपने पति के साथ कहीं दूर चली गयी थी। वह कुछ दिन पूर्व काशीविगहा गांव स्थित अपने मायके आई थी।  

 

 

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को किरण देवी का अपने भाई राजा के साथ प्रेम विवाह करने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद राजा ने किरण देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद राजा फरार हो गया । पुलिस ने किरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस आरोपी राजा की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। 

E-Paper