जीआरपी इंस्‍पेक्‍टर को सहारनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्‍या है मामला

आगरा जीआरपी एसओजी प्रभारी इंस्‍पेक्‍टर ललित त्‍यागी को सहारनपुर पुलिस ने लाखों की डकैती के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपित इंस्‍पेक्‍टर ने सहारनपुर में गेंहू आढ़ती से मारपीट कर 8 लाख रुपए लूटे थे। रविवार रात को हुई घटना में सहारनपुर के नागल थाने में डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया था। देर रात ललित त्‍यागी की लोकेशन लोहामंडी क्षेत्र के राजा की मंडी में मिली थी थी। सहारनपुर पुलिस ने लोहामंडी पुलिस की मदद से इंस्‍पेक्‍टर ललित त्‍यागी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे तुरंत सहारनपुर लेकर रवाना हो गए। 

E-Paper