लोकसभा चुनाव 2019 : जालौन में प्रियंका ने मजार पर चादरपोशी के बाद, शुरू किया रोड शो…

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने जालौन लोकसभा क्षेत्र में पहुंचकर बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और फिर कुछ दूर पर पदम शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई। यहां उनका रोड शो शुरू हुआ और वह महिलाओं से संवाद करते हुए आगे बढ़ती गईं। आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रियंका ने बाबा पदम शाह की मजार पर चादर पोशी की। यहां से वह रथ पर सवार हुईं और काफिला गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचा। यहां गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद वह काफिले के साथ शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए माहिल तालाब की ओर बढ़ गईं। बजरिया में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उनका स्वागत किया।

जालौन लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करने प्रियंका गांधी आईं। गुरुवार की दोपहर लगभग साढ़े चार बजे पुलिस लाइन में हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा, यहां कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से काफिला आंबेडकर चौराहे पर पहुंचा। बाबा साहेब के प्रतिमा स्थल और मजार पर एसपीजी ने सुरक्षा घेरा कड़ा कर रखा था। उनके आते ही जोरदार नारेबाजी से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया तो प्रियंका ने भी हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया।

E-Paper