हिमाचली संगीत की बेहतरीन अदाकारा की हादसे में मौत…

ओ बांकी चंद्रा याद रखी गल्लां मेरी ओ गीत में नाटी किंग ठाकुर दास राठी के साथ बांकी चंद्रा का किरदार निभाने वाली शांघड़ की रजनी ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। हुरला के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में घायल शांघड़ की रजनी (21) पुत्री शेर सिंह की मौत हो गई है।
Image result for शांघड़ की रजनी

घायल रजनी को डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर किया था, लेकिन पीजीआई ले जाते उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। बांकी चंद्रा के नाम से जानी जाने वाली रजनी गड़सा में जेबीटी कर रही थीं। उन्होंने ठाकुर दास राठी के गीत ..हवा लागी चंडीगढ़ा री में बतौर कोआर्टिस्ट काम किया था। इसके बाद ओ बांकी चंद्रा गीत में ठाकुर दास राठी के साथ नायिका का रोल निभाया।

इस गीत को यूट्यूब पर अब तक 33 लाख व्यूज मिल चुके हैं। रजनी के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। गाने की लोकप्रियता के चलते अब रजनी को लोग बांकी चंद्रा के नाम से ही पुकारते थे। रजनी को संगीत का काफी शौक था। वह ठाकुर दास राठी के पास संगीत की शिक्षा ले रही थीं।

साथ ही नाटी किंग के साथ स्टेज शो के दौरान बतौर कोऑटिस्ट मौजूद रहती थीं। रजनी ने नाटी किंग के साथ कई स्टेज शो किए हैं। नाटी किंग ठाकुर दास राठी ने कहा कि पहाड़ी संगीत जगत की एक बेहतर अदाकारा को खो दिया है। उन्होंने कहा कि रजनी में काफी क्षमता थी। वह पहाड़ी संगीत में एक उभरता हुआ सितारा थीं।

E-Paper