शहद का सेवन करना है पसंद, तो ध्यान रखें इन बातों

शहद में कई गुणकारी फायदे होते हैं। जिसकी वजह से इसका सेवन करने पर शरीर में स्फूर्ति और ताजगी पैदा होती है। लेकिन इसके इस्तेमाल में सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि थोड़ी सी चूक सेहत के लिए खतरनाक है। स्वास्थ से जानकारों के अनुसार शहद के सेवन में इन बातों पर ध्यान जरूर रखना चाहिए।

1- शहद में गर्मी होती है। इसे गर्म खाने के साथ खाने से बचना चाहिए, नहीं तो दस्‍त की संभावना होती है।
2- चाय या कॉफी के साथ शहद के सेवन से शरीर का तापमान बढ़ा देता है। इससे घबराहट बढ़ने की संभावना होती है।
3- शहद के साथ मूली खाने से बचना चाहिए, इससे शरीर में टॉक्सिन बनने लगते हैं।
4- मीट और मछली के साथ शहद खाने से शरीर में टॉक्सिन पैदा होता है। इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है।
5- घी व शहद की समान अनुपात में मिलाकर सेवन न करें। यह विषाक्त हो सकता है।

E-Paper