पवन काजल का सरकार के ऊपर निशाना बोले : ‘कपूर’ जातिवाद के नारे पर चुनाव लड़ रहे…

बैजनाथ में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पवन काजल ने जनसभाएं कीं। उन्होंने अवेरी, महाकाल, चढिय़ार, सगूर, गिरथोली, घनखेतर, गांधीग्राम में लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक किशोरी लाल व कांग्रेस नेता जगदीश सिपहिया भी उपस्थित रहे।

कांगड़ा-चंबा की जनता मुझे आशीर्वाद देगी व केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर जो विकास कार्य यहां ठप पड़े हुए हैं, उन सबको प्राथमिकता से किया जाएगा। इस अवसर पर कुशल वीरेंद्र जम्वाल, संसार राणा, मंजु देवी, अश्वनी राणा, देश राज, पृथी सिंह, बलवीर ठाकुर, पिंकी, लवजीत, नानक चंद, राजिंद्र राणा, बेनी कपूर, राजीव धलारिया, विनोद कुमार, सुमन सयाल, कुसुम राणा, गायत्री देवी, वर्षा, त्रिलोक, विनोद राणा, रत्न कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। मैंने चंबा-कांगड़ा की अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां सड़कों की हालत दयनीय है। कोई विकास कार्य डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में हिमाचल में नहीं हुए। मात्र प्रदेश की जनता को गुमराह किया गया है। दूसरी ओर पवन काजल ने किशन कपूर पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कपूर जातिवाद के नारे से चुनाव लड़ रहे हैं। विकास की कोई बात नहीं की जा रही। मंत्री पद होते हुए भी धर्मशाला की जनता विकास कार्यों के लिए वंचित रह रही है।

 

E-Paper