रोजाना एक सेब का करें सेवन, होंगे कई लाभ

सेब खाने के बहुत से लाभ होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं सेब खाने से क्या- क्या फायदे होते हैं और यह किस तरह से आपकी सेहत को फायदा पहुंचाता है। सेब में एंटीऑक्‍सीडेंट फ्लैवोनोइड्स तत्‍व होते हैं और क्‍यूरसेटिन, एपिकैटेचिन, एपिगैलोटेचिन,कीम्‍पफेरल। ये तत्‍व आपके शरीर के अंदर एलडीएल और कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा सेब खून को पतला करने में भी बड़ी भूमिका निभाता है।

यह होंगे सेब से फायदे 

हम आपको बता दें अगर आपको दांतों और मसूड़ों से खून निकलने की समस्या हो रही हो तो आपको सेब के रस को सोडे के साथ मिलाकर अपने दांतों पर मालिस कर लेनी चाहिए ऐसा करने से आपके मसूड़ों से होने वाला खून निकलना बंद हो जाएगा। इसी के साथ सेब फाइबर का बड़ा स्रोत है जो कॉलेस्ट्रॉल को क्लॉट होने से रोकता है। इससे आपका दिल सेहतमंद रहेगा।

कई अन्य समस्याओं में भी मिलेगा फायदा 

इसी के साथ जिन लोगों के शरीर में रक्त से सम्बंधित कोई बीमारी हैं जैसे कि उन्हें फुंसी आदि की परेशानी होती रहती हैं और स्किन शुष्क हो जाती है तो सेब आपके शरीर के लिए लाभदायक होता है। जिन लोगों खुजली की समस्या हैं ऐसे लोगों को भी अन्य चीजों की अपेक्षा सबसे अधिक सेब खाना चाहिए ऐसा करने से उनको लाभ मिलता हैं।

E-Paper