लोकसभा चुनाव 2019 : लखनऊ में 37 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज

 केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कुल 14 प्रत्याशी ही अब लखनऊ संसदीय सीट के लिए मैदान में बचे हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने 37 नामांकन पत्रों को खामियों के चलते खारिज कर दिया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश ठुकराल का भी पर्चा गलत पाया गया। नामांकन खारिज होने के बाद कई प्रत्याशियों ने प्रशासन पर जबरन पर्चा निरस्त करने का आरोप लगाया।

जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के मुताबिक छह मई को होने वाले मतदान के लिए जिन उम्मीदवारों ने नामांकन किया था उनकी जांच की गई। जांच के बाद 37 उम्मीदवारों के पर्चे अधूरे पाए गए। इस आधार पर रिटर्निग आफीसर ने नामांकन निरस्त कर दिया है।

लखनऊ में इनके पर्चे खारिज 

संगीता सिंह, संजय सिंह राणा, कामरान असद, परमहंस दास, अभिनंदन पाठक, रमेश ठुकराल, कैसर जहां, श्याम लाल पुजारी, मृदुल कुमार श्रीवास्तव, कमला देवी, सर्वेश गुप्ता, वेद प्रकाश, श्रीराम शर्मा, नासिर अली, राम सुंदर भूषण, राजवर्धन सिंह, लोकेश श्रीवास्तव, सुरेश ठाकुर, शेख सिराज बाबा, ईशू शुक्ला, बृजेंद्र दत्त त्रिपाठी, निगमेेंद्र मिश्र, विक्रांत मोहन श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, गुलाब अहमद, विजय प्रकाश, सुरेश चंद्र शर्मा, अमित श्रीवास्तव, राजेश, अनुभव शुक्ला, रजनी तिवारी, आशीष जॉन, इश्तियाक अली, बब्बन राजभर, आमिर खान, संतोष कुमार व आदित्य दीक्षित।

बचे प्रत्याशी  

  • राजनाथ सिंह : भाजपा
  • पूनम सिन्हा : सपा-बसपा गठबंधन
  • प्रमोद कृष्णम : कांग्रेस
  • अमर रायजादा : अभा जनसंघ
  • कपिल चौधरी : मेरा अधिकार दल
  • गनेश चौधरी : साफ पार्टी
  • गिरीश पांडेय : सर्वोदय भारत पार्टी
  • देव नरायण : पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया
  • फहीम : इंडियन नेशनल लीग
  • रमेश : आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाक
  • राम सागर पाल : आवामी समता पार्टी
  • शमीम खान : नागरिक एकता पार्टी
  • अविनाश चंद्र जैन : निर्दलीय
  • जिमीदार सिंह : निर्दलीय

मोहनलालगंज में 13 उम्मीदवारों की छुट्टी

रिटर्निंग अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच के बाद मोहनलालगंज लोकसभा सीट के लिए दाखिल किए गए कुल 25 में से 13 पर्चे जांच के बाद निरस्त कर दिए गए।

बचे प्रत्याशी 

  • कौशल किशोर : भाजपा
  • आरके चौधरी : कांग्रेस
  • सीएल वर्मा : बसपा
  • गनेश रावत : प्रसपा
  • जगदीश गौतम : मानवता वादी समाज पार्टी
  • राधा देवी : पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया
  • राम सागर पासी : दयाराम
  • शत्रोहन लाल : लोकदल
  • सुशील कुमार : आदर्श संग्राम पार्टी
  • जगदीश रावत : निर्दलीय
  • प्रभावती देवी : निर्दलीय
  • रमेश कुमार : निर्दलीय

मोहनलालगंज में खारिज हुए पर्चे : रश्मि रावत, रामचेत गोंड, नीलम सरोज, कुलदीप, सीताराम, चंद्रभान, बीएल दोहरे, नीरज सिद्धार्थ, राजकुमार, राजेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार, फौजदार प्रसाद, राजेश कुमार।

सोमवार को नाम वापसी

जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक सोमवार को नाम वापसी का दिन है। जो प्रत्याशी चुनाव में भाग नहीं लेना चाहता है वह दोपहर तीन बजे तक नाम वापस ले सकता है।

प्रशासन को राहत, प्रत्येक बूथ पर एक ही मशीन 

नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के मैदान में होने से निर्वाचन कार्यालय को प्रत्येक बूथ पर अतिरिक्त ईवीएम लगानी पड़ती। चूंकि एक ईवीएम पर नोटा सहित कुल 16 बटन ही होते हैं, इसलिए अगर अधिक संख्या में प्रत्याशी होते तो प्रत्येक बूथ पर एक और ईवीएम लगानी पड़ती।

E-Paper