इन महिलाओं को करना पड़ता था ये घिनौना काम, जिसके बारे में जानकर आप भी रह जाओगे हैरान!!

स्पार्टा फिल्म तो आपने देखि होगी जिसमे राजा और रानियों के बारे में बताया गया। लेकिन आज हम आपको बताते है स्पार्टा से जुडी हुई कुछ रोचक बाते। स्पार्टा सैन्यवादी राज्य था और वहां के छोटे बच्चों को बचपन से ही सैन्य शक्ति से परिचित कराया जाता था। सैन्य शक्ति का अहसास उन्हें जन्म के तुरंत बाद ही होता था, जब उनकी मां नवजात शिशुओं को शराब से नहला देती थीं। वह ऐसा इसलिए किया करती ताकि यह पता चल सके कि नवजात शिशु मजबूत है या नहीं।

अगर बच्चा बच जाता था तो उसके पिता उसे गेरौसिया (समुदाय के वरिष्ठ लोग) के पास ले जाते थे। तब गेरौसिया इस बात का फैसला करता था कि उसका लालन-पालन किया जाए या नहीं। अगर गेरौसिया बच्चे को बेडौल बताते तो उस बच्चे की मां उस शिशु को माउंट टेंगिटॉसकी की गहरी खाई में फेंक देती थी। और जब स्पार्टन्स की मृत्यु होती, तो उनकी कब्र पर स्मारक बनाए जाते थे। स्पार्टा के बारे में…

# स्पार्टा दक्षिण-पूर्वी पेलोपोन्नेस के लैकोनिया में यूरोटस नदी के तट पर बसा प्राचीन यूनान का सबसे विकसित और प्रमुख नगर-राज्य था।

# 10वीं सदी ईसा पूर्व के आसपास यह एक राजनीतिक इकाई के रूप में उस वक्त उभर कर सामने आया, जब हमलावर डोरियंस ने स्थानीय गैर-डोरियन आबादी को अपने कब्जे में कर लिया।

# ईसा-पूर्व 431 और 404 के बीच, पेलोपोनेशियल युद्ध के दौरान स्पार्टा एथेन्स का प्रधान शत्रु रहा, जिससे यह महान विजेता बनकर उभरा, हालांकि, काफी क्षति उठानी पड़ी।

# ईसा पूर्व 371 में लेयुकट्रा के युद्ध में स्पार्टा को थेबेस के हाथों हार सहनी पड़ी जिसने यूनान में स्पार्टा की महत्ता समाप्त कर दी।

# ईसापूर्व 146 तक इसने अपनी राजनैतिक आजादी बरकरार रखी।

E-Paper