इस तरह के पुरूषों की सेक्स के प्रति प्यास शांत करना होता है बहुत मुश्किल

एक अध्ययन में पता चला है कि अतिरिक्त एक्स गुणसूत्र वाले पुरूषों में सेक्स की इच्छा काफी तीव्र होती है और उनकी यौन इच्छा को शांत करना काफी मुश्किल है।
अध्ययन के अनुसार जिन पुरूषों में लडकियों जैसा अतिरिक्त गुणसूत्र पाया जाता है सेक्स के प्रति उनकी भूख शांत करना काफी मुश्किल होता है। वैज्ञानिकों ने चूहों पर एक शोध किया। शोध में पाया कि चूहों में तो यह बात सौ फीसदी सही पाई गई है।

गुणसूत्र डीएनए के लंबे तार की तरह होते हैं जिनमें कई जीन का समावेश होता है। इंसानों में गुणसूत्र के 23 जोडे होते हैं और इनका एक सेट प्रत्येक माता-पिता से विरासत में मिला होता है। महिलाओं में दो एक्स गुणसूत्र होते हैं जबकि पुरूषों में एक एक्स और एक वाई होता है। 

E-Paper