भारतीय जनता पार्टी ने आयोजित किया विशाल संकल्प महिला सम्मेलन

अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने आयोजित किया विशाल संकल्प महिला सम्मेलन,आयोजन में शामिल हुई भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व मेयर ने ओवेसी को दी मंच से धमकी, चुनाव लड़ कर देखे कपड़ो के बिखेर देंगे चिथड़े।

भारतीय जनता पार्टी में आज अलीगढ़ के रामलीला मैदान में विशाल संकल्प महिला सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें प्रदेश की महिला उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय के साथ अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए, उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा प्रियंका गांधी पिछले कई दिनों से चुनावी सभा को संबोधित करती रही है तो वह अभी नई नहीं आयी है लेकिन कांग्रेस समझ गई है कि राहुल गांधी राजनीति नहीं कर सकते हैं इसलिए उनको जिम्मेदारी दी गई है, वहीं बीएसपी महिला विंग ना होने को पूछे गए सवाल पर कहा कि सभी जानते हैं मायावती बहुजन समाज पार्टी में सर्वेसर्वा बताती हैं इसलिए वहां यह व्यवस्था नहीं है.

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी में संगठन से लेकर सभी जगह महिलाओं को 33% जिम्मेदारी देने का शुरू से प्रावधान है और इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी बड़ी संख्या में महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगी इसी आयोजन के दौरान अलीगढ़ की पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने अलीगढ़ से असदुद्दीन ओवैसी के चुनाव लड़ने की बात  पर उनको ललकारा कहा कि हिम्मत है तो अलीगढ़ में घुस के दिखाएं अलीगढ़ से उनको चुनाव नहीं लड़ने देंगे और कपड़े चीथड़े चिथड़े कर देंगे।

E-Paper