झारखंड में बिजली गिरने की घटना में चार लोगों की मौत

पश्चिमी सिंहभूमि जिले के लुपुंगुटु गांव में बृहस्पतिवार को बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। तेज हवा और बारिश के साथ बिजली गिरने की इस घटना के वक्त चारों एक ईंट भट्ठा पर काम कर रहे थे।

उप संभागीय पुलिस अधिकारी (सदर) अमर कुमार पांडे ने बताया कि चाईबासा के सदर अस्पताल ले जाते समय ग्रामीणों ने दम तोड़ दिया। पीड़ितों की पहचान पल्टन चम्पिया, गुरा पिंगुआ, जापुट चम्पिया और कृष्णा मुंडुया के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

E-Paper